{"_id":"62f9f8954ab1a40bfc547b99","slug":"police-encounter-in-jaunpur-two-robbers-arrested-one-injured-due-to-bullet-shot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Police Encounter: जौनपुर में दो लुटेरे गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police Encounter: जौनपुर में दो लुटेरे गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Mon, 15 Aug 2022 01:11 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:11 PM IST
सार
जौनपुर के पतहना मोड़ के पास बीती रात मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। गोली लगने से घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल बदमाश को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के पतहना मोड़ के पास बीती रात बाइक सवार बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों बदमाश लूट के मामले में वांछित थे।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सरायख्वाजा, स्वाट व सर्विलांस जौनपुर की टीम रविवार रात पतहना मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो लोग आते दिखे। पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार एक बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
एक गोली प्रभारी निरीक्षक के बुलेटप्रुफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। बाइक से गिरते ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्त में ले लिया। गोली लगने से घायल युवक ने अपना नाम रोहित शर्मा पुत्र जय प्रकाश शर्मा निवासी बसंतपुर थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी बताया।
विज्ञापन
उसके कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 9 हजार रुपये आदि बरामद हुआ। उसे पीएचसी करंजाकला में भर्ती कराया गया है। उसके साथी ने अपना नाम आकाश सिंह पुत्र लौटानी सिंह निवासी मिल्कोपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर बताया। एक तमंचा के साथ कारतूस और पांच हजार रुपये बरामद किया। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों ने हाल ही सिद्दीकपुर में लूट की थी। जो पैसा बरामद हुआ है वह उसी लूट का पैसा है।