फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police encounter in Jaunpur RS 25 thousand rewarded criminal injured due to bullet shot while two absconding

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, दो फरार

Thu, 07 Apr 2022 10:21 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Apr 2022 10:21 AM IST
सार

जौनपुर जिले में देर रात पुलिस संग मुठभेड़ में एक बदमाश  गोली लगने से घायल हो गया। दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार जिले में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Police encounter in Jaunpur RS 25 thousand rewarded criminal injured due to bullet shot while two absconding
पुलिस की गोली से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का क्रम जारी है। बीती रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। हालांकि मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे। बदमाश के कब्जे से तमंचा-कारतूस, चोरी की बाइक और कैश बरामद हुआ है।

विज्ञापन


बदमाशों की ओर से चली गोली स्वाट प्रभारी की बुलेट प्रूफ जैकेट में जा धंसी।  एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार के मुताबिक बक्सा, बदलापुर, खुटहन और स्वाट की संयुक्त टीम को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन शातिर लुटेरे  वारदात को अंजाम देने के लिए बदलापुर की ओर जा रहे हैं। 

विज्ञापन

अंधेरे का फायदा उठाकर भागे दो बदमाश

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुजिया मऊ के पास हाईवे पर घेराबंदी की। जौनपुर की तरफ से आ रहे एक बाइक को रूकने का इशारा किया गया।  तो बाइक की गति और तेज हो गई, साथ ही बाइक सवार ने पुलिस टीम पर गोली भी चलाई। थानाध्यक्ष बक्सा एवं थानाध्यक्ष खुटहन द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बाइक सवार बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को पुलिस ने जौनपुर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल बदमाश बृजेश गौतम पुत्र दूधनाथ गौतम निवासी गोंठवा थाना महाराजगंज का रहने वाला है।

लूट के कई मामलो में शामिल बृजेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ खुटहन, बक्शा, बदलापुर थाने में छह मुकदमा दर्ज हैं।  एएसपी ग्रामीण ने बताया कि फरार बदमाशों में एक की पहचान हो गई है। इससे पहले मंगलवार रात भी पुलिस मुठभेड़ में चार शातिर बदमाश दबोचे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed