{"_id":"624a93b5b0de754ae736ea10","slug":"police-encounter-in-jaunpur-rs-20-thousand-rewarded-criminal-arrested-ganja-and-firearm-recovered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गांजा और तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गांजा और तमंचा बरामद
Mon, 04 Apr 2022 12:14 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:14 PM IST
सार
जौनपुर जिले में बीती रात जलालपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट और गैंगस्टर मामले में 20 हजार के इनामी बदमाश बृजेश राजभर को गिरफ्तार किया। गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के जौनपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीती रात मुठभेड़ में एक शातिर और इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जलालपुर पुलिस द्वारा गश्त के दौरान असबरनपुर गांव के पास से लूट और गैंगस्टर मामले में 20 हजार के इनामी बदमाश बृजेश राजभर को दबोचा गया। पुलिस टीम को रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित बदमाश दूसरे राज्य में भागने की फिराक में है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पुलिस टीम असबरनपुर गांव के पास घेराबंदी की। थोड़ी देर बाद एक तेज रफ्तार बाइक आती दिखी। पुलिस ने रूकने के इशारा किया तो बाइक सवार ने गोली चला दी। गोली प्रभारी निरीक्षक जलालपुर विजय शंकर सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
नाम पता पूछने पर अपना नाम बृजेश राजभर पुत्र प्यारेलाल राजभर निवासी करीमुल्लापुर थाना शादियाबाद, जनपद- गाजीपुर बताया। चोरी की स्पलेंडर बाइक, ,एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, 1100 ग्राम अवैध गांजा, नगद 1050 रुपये बरामद हुए। गोली लगने से घायल बदमाश को सीएचसी रेहटी ले जाया गया। जहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।