फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police encounter in Jaunpur Animal smuggler with bounty of 25 thousand arrested

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, फायरिंग में गोली लगने से बदमाश घायल

Fri, 18 Jul 2025 10:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 18 Jul 2025 10:22 AM IST
सार

Jaunpur News: पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाश ने फायरिंग झोंक दी। इस दौरान आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में बदमाश को गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
Police encounter in Jaunpur Animal smuggler with bounty of 25 thousand arrested
अस्पताल में भर्ती बदमाश से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के मरहट नहर पुलिया के पास बड़नपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास गुरुवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया पशु तस्कर गिरफ्तार किया गया। वह जौनपुर, आजमगढ़ व अंबेडकर नगर जिले के विभिन्न थानों में वांछित चल रहा था। पुलिस द्वारा बचाव हेतु किए गए फायर से तस्कर के दाएं पैर में गोली लग गई। उसे उपचार हेतु सीएससी लाया गया। जहां से बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उसके पास से एक तमंचा, खोखा और कारतूस तथा चोरी की बाइक बरामद की गई।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी कलीम पुत्र अब्दुल सलाम जौनपुर जिले के अलावा आजमगढ़ और अंबेडकर नगर जिले में पशुक्रूरता, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न संगीन आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। तीनों जिलों में उसके खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि गुरुवार की रात सूचना मिली कि कलीम उक्त ईंट भट्ठे के पास बाइक लेकर खड़ा है। वह किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। तत्परता दिखाते प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ खेतासराय मार्ग पर दोनों तरफ से घेराबंदी कर दिया। 

खुद को पुलिस से घिरता देख कलीम पुलिस को निशाना बनाकर तमंचे से फायर कर दिया। अंधेरा होने की वजह से गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाएं पैर में गोली लग गई।

इसे भी पढ़ें; UP: 'यही सिखाते हैं, अपने प्रवचन में', अखिलेश पर अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी, भड़कीं सपा सांसद प्रिया, कही ये बात

घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा वरिष्ठ उप निरीक्षक तरुन श्रीवास्तव, कांस्टेबल अजय यादव, आकाश निषाद, मान सिंह और राजेश यादव शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed