फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police detained two teenagers interrogation continues after firing in wedding viral on social media in jaunpur

शादी में हर्ष फायरिंग: जौनपुर में दो किशोरों ने चलाई गोलियां, वीडियो वायरल होने पर दुल्हन के भाई समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 23 Nov 2021 06:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Nov 2021 06:34 PM IST
सार

पुलिस की तहकीकात में सामने आया कि परसराम राजा बाजार स्थित मदरसा में सूबेदार खां की पुत्री की शादी में 22 नवंबर को हर्ष फायरिंग की गई थी।

विज्ञापन
Police detained two teenagers interrogation continues after firing in wedding viral on social media in jaunpur
फायरिंग करते दोनों लड़के। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को दुल्हन के भाई समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ग्रामीण शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ असलहा व लाइसेंस को जब्त कर उसके निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


सोमवार की रात से सोशल मीडिया पर दो लड़कों के पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था। किसी ने इसे ट्वीट कर दिया। एसपी के मीडिया सेल ने इसकी जानकारी एसपी अजय कुमार साहनी को दी। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


महराजगंज पुलिस की तहकीकात में सामने आया कि परसराम राजा बाजार स्थित मदरसा में सूबेदार खां की पुत्री की शादी में 22 नवंबर को हर्ष फायरिंग की गई थी। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। पता चला कि निकाह की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन के भाई व उसके दोस्तों ने अब्दुल रहीम खां की लाइसेंसी पिस्टल से हवा में गोलियां चलाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ग्रामीण शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि लाइसेंसी पिस्टलधारी अब्दुल रहीम खां और फायरिंग करने के आरोपी उसके पुत्र अदनान खां व दुल्हन के भाई शमशाद खां को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed