फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police detained five in assault case

Jaunpur News: मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच को हिरासत में लिया

Wed, 12 Jun 2024 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police detained five in assault case
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में बुधवार को हुई मारपीट और झड़प के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया और उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमूछ गांव में शिव कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि उसका पड़ोसी प्रदीप कुमार उसे गाली-गलौज देते हुए मारपीट किया। वहीं इसी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी राहुल राय ने पड़ोसी रोशन पर मकान के बारजा निकलवाने के दौरान आकर रोकने का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को सूचना दिया। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। निसान गांव निवासी सावित्री देवी ने अपने पड़ोसी विजय कुमार विश्वकर्मा पर पुराने जमीन विवाद को लेकर हमेशा गाली-गलौज देने और मारपीट करने पर उतारू होने का आरोप लगाते हुए सूचना दिया। उक्त तीनों विवाद में थाने के एसएसआई धर्मेंद्र दत्त ने तीनों मामलों में मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रामपुर निवासी रोशन, राहुल राय, कुछमूछ गांव के प्रदीप कुमार, शिव कुमार और निसान गांव के विजय कुमार विश्वकर्मा को विवाद होने के बाद हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed