फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police detained Congressmen who were protesting

धरना दे रहे कांग्रेसजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया..

Wed, 09 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police detained Congressmen who were protesting
जहरीली शराब से हो रही मौतों के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कांग्रेसजनों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित धरने में सरकार पर शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान कई पार्टी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दिन भर निगरानी में रखने के बाद देर शाम उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, तिलकधारी निषाद, विकास तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर ही धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शराब माफिया लोगों की जान लेने पर तुले हुए हैं, परंतु सरकार उन्हें गिरफ्तार न कर संरक्षण दे रही है। धरने में विशाल सिंह हुकुम, जयशंकर बिंद, राजन तिवारी, दिनेश तिवारी, अजय सोनकर, आजम जैदी, बेलाल, नदीम, संदीप सोनकर, हसीब खान, कबीर सिंह आदि शामिल रहे। संचालन यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने किया। बक्शा: ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय पर गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। मांगों के समर्थन में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें डॉ. प्रभात विक्रम सिंह, देवराज पांडेय, डॉ. मनोज बिंद, चंद्रजीत गुप्ता, विवेक उपाध्याय, नारायन दत्त तिवारी, सूरज विश्वकर्मा, संतोष शर्मा, सादिक अली आदि मौजूद रहे। केराकत: तहसील क्षेत्र के ग्राम बकुलियां में डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के समीप ब्लाक अध्यक्ष लालता चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने धरना दिया। प्रदर्शन करने वालों में अनिल सोनकर, आजाद कुरैशी, रामप्रवेश यादव, सूरज सिंह, दीपक साहू, आशीष यादव, दिलीप कुमार आदि शामिल रहे। डोभी: चंदवक चौराहा स्थित गांधी पार्क में आयोजित धरने में ब्लाक अध्यक्ष सुुभाष सिंह, संजय यादव, रामसमुझ सिंह, रवींद्र चौबे आदि मौजूद रहे। सुरेरी: रामपुर ब्लाक के शेखूपुर स्थित चेतना इंटर कॉलेज परिसर में हुए धरने में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय, डॉ रवींद्र कुमार मिश्र, प्रेम शंकर तिवारी, उस्मान अली, रामजी मिश्र, शैलेश उपाध्याय, कमलेश दुबे, संजय माली, असबुत अली, मोहम्मद आरिफ, तालुकदार दुबे, गिरीश दुबे, शिव मिश्र, अशोक साहू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed