{"_id":"5ea2b5bf8ebc3e905b576b39","slug":"police-constable-suspended-due-to-fight-fisher-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली बेचने वाले युवकों से मारपीट करना सिपाही को पड़ा मंहगा, शिकायत पर संज्ञान लेकर एसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली बेचने वाले युवकों से मारपीट करना सिपाही को पड़ा मंहगा, शिकायत पर संज्ञान लेकर एसपी ने किया लाइन हाजिर
Fri, 24 Apr 2020 05:11 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 24 Apr 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस।
जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को मछली बेचने वाले युवकों के साथ एक पुलिस कर्मी द्वारा मारपीट करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने उक्त सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बमैला गांव में गुरुवार को लॉकडाउन के बावजूद गांव के चार युवक मछली बेच रहे थे। इस बात की जानकरी होने पर सिपाही विनोद यादव मौके पर पहुंचा और उन्हें मना करने लगा। इतने में चारो युवकों व सिपाही विनोद यादव में कहासुनी होते-होते मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
मारपीट की सूचना पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर राम बहादुर चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मछली बेच रहे चारो युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आये। इसी दौरान क्षेत्र के ही व्यक्ति ने उक्त मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को दे दी, जिस पर उन्होंने इस मामले में सिपाही को भी दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर राम बहादुर चौधरी ने बताया कि बमैला गांव में चार युवकों के साथ मारपीट करने व ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण ही पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी विनोद यादव को रात्रि में ही लाइन हाजिर कर दिया।