फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police changed Tahrir, women demonstrated

पुलिस ने बदल दी तहरीर, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Oct 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police changed Tahrir, women demonstrated
24- केराकत तहसील में दलित किशोरी के रहस्यमय ढंग से लापता होने पर सीओ कार्यालय के सामने विरोध प्रदर? - फोटो : JAUNPUR
केराकत। घर से स्कूल के लिए निकली किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप लगाते हुए सोमवार को पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने क्षेत्राधिकारी केराकत के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सीओ ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया तो महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित बस्ती की किशोरी कक्षा 11 की छात्रा थी। वह 15 अक्तूबर को घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। पीड़ित परिवार के लोगों ने गांव के दो युवकों पर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। लापता किशोरी की मां का आरोप है कि उसने पुलिस को दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने उनसे एक सादे कागजात पर हस्ताक्षर भी करवा लिया था। सोमवार को जब वह थाने पहुंची तो उन्हें जो एफआईआर की कापी दी गई उसमें अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी तहरीर भी बदल दी। इस बात से खफा होकर पीड़ित किशोरी की मां गांव की अन्य महिलाओं के साथ सोमवार को सीओ केराकत के कार्यालय पहुंची। जहां महिलाओं ने पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सीओ रामभुवन यादव ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया तो महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed