फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police challans many shops and vehicles

कई दुकानों और वाहनों का पुलिस ने किया चालान

Sat, 15 May 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Police challans many shops and vehicles
गौराबादशाहपुर। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाया। पूरे दिन कस्बे में छापे की कार्रवाई करके लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कस्बे में तमाम दुकानदार ऐसे में जो बंदी के बावजूद शटर आधा खोलकर सामान बेच रहे हैं। पुलिस को देख कर दुकानें बंद कर ग्राहकों को अंदर कर लेते थे। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम सदर और एसपी से की थी, लेकिन दुकानदार नहीं मान रहे थे। पुलिस ने शनिवार को कस्बे में कुल ऐसे दस दुकानों का चालान किया। उन दुकानों के चालान हुए जो कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे थे। थाना अध्यक्ष राम प्रवेश कुशवाहा और चौकी प्रभारी वरुण कुमार राय ने किराना, मिठाई, जनरल स्टोर, फल की दुकान समेत कुल 10 दुकानों का कस्बे में चालान किया। साथ ही दुकानों के अंदर खरीदारी कर रहे कुल बारह ग्राहकों के बाइक का भी चालान किया। पुलिस की इस कार्रवाई से शनिवार को दिन भर दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed