फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police caught the truck that was running after hitting the vehicle, 18 animals recovered

पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भाग रही ट्रक को पकड़ा, 18 पशु बरामद

Sat, 05 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police caught the truck that was running after hitting the vehicle, 18 animals recovered
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात चेकिंग के दौरान सतहरिया के पास से पशुओं को लेकर बिहार जा रही ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर 18 पशु बरामद किए हैं। एसओ ओमनारायण सिंह सतहरिया के पास हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। एक ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस वाहन को टक्कर मारते हुए भागने लगा। पुलिस ने खदेड़कर सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र से उसे पकड़ लिया। ट्रक में18 पशु लदे थे। ट्रक सवार दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान धर्मेंद्र चौहान व मुन्ना नोनिया निवासी ग्राम चौसा थाना बक्सर के रुप में हुई। वाहन स्वामी बृजभूषण तिवारी निवासी मुंगराबादशाहपुर की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष ओमनरायण सिंह, एसआई मनोज कुमार पांडेय, बृजबिहारी सिंह, बृजेश गुप्ता, आरक्षी सुनील यादव, पवन दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed