फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police buried the carcasses of 20 animals, villagers protested due to foul smell

पुलिस ने दफनाये 20 पशुओं के शव, दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों ने किया विरोध

Sun, 03 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police buried the carcasses of 20 animals, villagers protested due to foul smell
मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने तीन दिन पहले एक डीसीएम से बरामद 20 मृत पशुओं को तरहठी गांव के हलऊ के गांव में सड़क के किनारे दफना दिया था। शनिवार को कुत्ते शव को नोचने लगे। चारों तरफ बदबू फैल गई। इसको लेकर नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। हालांकि काफी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को तरहठी गांव में भोर में डीसीएम को पकड़ कर उसपर लदे मृत 20 पशुओं को बरामद किया था। चालक व उसपर सवार अन्य लोग फरार हो गए थे। पुलिस ने तरहठी के हलऊ के पूरा गांव में ही सड़क के किनारे पशुओं को दफना दिया था। शनिवार को दफनाएं गए पशुओं से बदबू फैल गई। कुत्ते शवों को नोचने लगे। रविवार की सुबह बदबू को लेकर ग्रामीण परेशान हो गए। देखा कि सड़क के किनारे कुत्ते पशुओं के शवों को नोच रहे थे जिससे बदबू उठ रही थी। ग्रामीण ग्राम प्रधान चंद्रेश गुप्ता व क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष उपाध्याय को जानकारी देने के बाद हंगामा करने लगे। इस दौरान गांव के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर थानाध्यक्ष सदानंद राय भारी फोर्स लेकर तरहठी गांव पहुंचे। वहां मृत पशुओं को दफनाने को लेकर ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने मृत पशुओं को हटाने की मांग की। पुलिस के समझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया कि ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए सभी मृत पशुओं को गांव में ही और अधिक गड्ढा करके ब्लीचिंग, नमक, चूना व अन्य केमिकल डालकर दफना दिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में दो सिपाहियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed