फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police arrested the young man who went to commit self-immolation

आत्मदाह करने पहुंचे युवक को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 08 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the young man who went to commit self-immolation
आत्मदाह करने पहुंचे युवक को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

झोपड़ी डालने में अवरोध पैदा कर रहे विपक्षी
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। खुले आसमान के नीचे प्लास्टिक के नीचे परिवार के साथ रह रहे केराकत के डेडवाना गांव निवासी सतीश विश्वकर्मा सोमवार को आत्मदाह करने कलेक्ट्रेट पहुंच गया। उसने पुलिस-प्रशासन के अफसरों पर उपेक्षा का आरोप लगाया।

सतीश का कहना था कि एक वर्ष पहले उसकी झोपड़ी गिर गई थी। उसने फिर से उसे बनाना चाहा तो पड़ोस के मनबढ़ों ने जमीन अपनी बताकर अवरोध खड़ा कर दिया। राजस्व विभाग की ओर से मौके पर गए लेखपाल ने दबंगों के प्रभाव में त्रुटिपूर्ण रिपोर्ट दी। बाद में उसमें सुधार किया, मगर फिर भी उसे झोपड़ी बनाने नहीं दी जा रही है। खुले आसमान के नीचे बुजुर्ग पिता और दो छोटे भाई, छोटी बहनों के साथ प्लास्टिक लगाकर गुजारा कर रहा है। कई बार डीएम, एसडीएम से गुहार लगाई गई, लेकिन बस जांच का आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। वह निहायत गरीब है। बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा। आत्मदाह के लिए पूरी तैयारी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे सतीश को पुलिस ने डीएम कार्यालय के पास ही पकड़ लिया। उसे लाइन बाजार थाना ले जाया गया, जहां शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed