{"_id":"612a75d78ebc3e679c12adc0","slug":"police-arrested-seven-people-in-making-fake-ayushman-card-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का भंडाफोड़, सात लोग गिरफ्तार, ग्राम प्रधान फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का भंडाफोड़, सात लोग गिरफ्तार, ग्राम प्रधान फरार
Sat, 28 Aug 2021 11:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:13 PM IST
सार
पकड़े गए आरोपी 1200 रुपये में आयुष्मान कार्ड बना रहे थे। इसमें ग्राम प्रधान भी शामिल था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के छदान गांव में 1200 रुपये लेकर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का भंडाफोड़ हुआ है। शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी मछलीशहर ने छापा मारकर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके पास से एक कार, एक लैपटाप, दस आधार कार्ड, दस मोबाइल समेत अन्य कागजात बरामद किए हैं। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरपी विश्वकर्मा ने सभी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, छदान गांव में ग्राम प्रधान की मिलीभगत से राकेश तिवारी के घर में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे थे। एक कार्ड बनाने के लिए ग्रामीणों से 1200 रुपये लिए जा रहे थे। विभागीय लोगों के मुताबिक किसी ने इसकी शिकायत सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह से की थी।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी मछलीशहर अंजनी कुमार सिंह को फोन दी। एसडीएम थाना प्रभारी सुजानगंज को मामले की सूचना देते हुए मौके पर जा पहुंच गए। वहां पर उन्हें पहचान न पाने के कारण कार्ड बना रहे लोगों ने बहस करना शुरू कर दिया। लेकिन जब चिकित्साधिकारी मछलीशहर और थाना प्रभारी सुजानगंज पहुंचे तो उपस्थित लोग भागने लगे। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी हैदर अली ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में जय प्रकाश गुप्त लखनऊ, राजकुमार मौर्य सैदपुर जानकीपुरम लखनऊ, मंगेश छदान समेत सात लोग हैं, जबकि प्रधान जय प्रकाश फरार है। सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। उसमें चार लोग ऐसे है जो कार्ड बनवाने गए थे। एसडीएम ने कहा कि जो लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।