फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   police arrested molestation accused and 25000 prize crook in encounter in jaunpur

जौनपुर: बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, एसओजी प्रभारी भी बाल-बाल बचे

Sun, 20 Jun 2021 10:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 20 Jun 2021 10:59 AM IST
सार

मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोपी रविवार की तड़के सुबह पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने उस पर 25000 का इनाम घोषित किया था। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
police arrested molestation accused and 25000 prize crook in encounter in jaunpur
मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के महाराजगंज थाने की पुलिस और एसओजी टीम ने रविवार तड़के सुबह करीब तीन बजे भटपुरा नहर पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में 25000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बदमाश की ओर से चलाई गई गोली एसओजी प्रभारी के जैकेट को छूते हुए निकल गई। वह बाल-बाल बच गए। गिरफ्तार बदमाश अच्छेलाल दफाली मुंगराबादशाहपुर के तरहटी गांव का निवासी है। वह अभी मंगलवार की रात तरहटी गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोपी है।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि महाराजगंज थाना प्रभारी संतोष राय और एसओजी प्रभारी आदेश त्यागी रात में गस्त पर थे। भोर में करीब तीन बजे भटपुरा के पास पुलिस के वाहन की लाइट देख एक व्यक्ति ने भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

police arrested molestation accused and 25000 prize crook in encounter in jaunpur

उसकी गोली स्वाट प्रभारी आदेश त्यागी के जैकेट में लगी। जबाब में पुलिस ने भी फायरिंग की तो गोली बदमाश के पैर में लगी। वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम अच्छेलाल दफाली बताया।

यह वही बदमाश है, जिसने बीते मंगलवार की रात एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके खिलाफ थाना मुंगराबादशापुर में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। बदमाश की गिरफ्तारी के बाद घटना स्थल पर सीओ बदलापुर, एसडीएम सहित एसओ मुंगराबादशापुर एवं आसपास के थानों की पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed