फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police and revenue team attacked, 14 sued

पुलिस व राजस्व टीम पर हमला, 14 पर मुकदमा

Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police and revenue team attacked, 14 sued
जलालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गांव में बुधवार की शाम लेखपाल के साथ भूमि की पैमाइश कराने गए पुलिस कर्मियों पर एक पक्ष की ओर से पथराव कर दिया गया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी विनोद यादव व छटंकी यादव के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व के आदेश पर हल्का लेखपाल जयप्रकाश एसआई मनोज कुमार पांडेय हमराहियों के साथ मापी के लिए मौके पर पहुंचे थे। छटंकी यादव को बुलाकर एडीएम का आदेश दिखाया गया, लेकिन उसने मापी करने से मना कर दिया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें सिपाही योगेश मिश्र घायल हो गया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि घटना के बाद विनोद यादव की तहरीर पर महिलाओं सहित 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा एसआई मनोज कुमार पांडेय ने भी सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर इन्हीं 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed