फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police and CRPF march on foot in the city

पुलिस और सीआरपीएफ ने शहर में किया पैदल मार्च

Tue, 20 Oct 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Police and CRPF march on foot in the city
जौनपुर। मल्हनी में होने वाले विधानसभा के उप चुनाव और त्योहार को लेकर मंगलवार को शहर कोतवाली और लाइन बाजार थाने की पुलिस ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ शहर में पैदल मार्च किया। सुबह दस बजे से दो बजे तक शहर कोतवाली इलाके में जबकि शाम पांच बजे से देर शाम तक लाइन बाजार थाना क्षेत्र में जवानों ने पैदल मार्च कर लोगों को शांति और सौहार्द के माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। मल्हनी में होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए सीआरपीएफ के जवान मोहम्मद हसन इंटर कालेज में कैंप कर रहे हैं। इन्हीं जवानों के साथ सुबह दस बजे सीओ सिटी रणविजय सिंह, शहर कोतवाली प्रभारी संजीव मिश्रा पुलिस बल के साथ मोहम्मद हसन कालेज से पैदल मार्च किया। शकरमंडी, नवाब यूसूफ रोड, हरलालका रोड, चहारसू चौराहा, शाहीपुल, ओलंदगंज होते होकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। शाम को पांच बजे लाइनबाजार सीओ सिटी, लाइनबाजार थानाध्यक्ष ने सीआरपीएफ जवानों के साथ लाइनबाजार, टीडी कालेज, वाजिदपुर, पालिटेक्निक, जेसीज, रोडवेज आदि प्रमुख इलाकों में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed