फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police administration's eyes on children born 36 hours ago

Jaunpur News: पुलिस प्रशासन की निगाहें 36 घंटे पहले पैदा हुए बच्चों पर

Mon, 16 Oct 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Police administration's eyes on children born 36 hours ago
खुटहन (जौनपुर)। क्षेत्र के उसरौली शहाबुद्दीन गांव के गड्ढे में झाड़ियों से ढंकी मिली नवजात के मामले में पुलिस का रुख सख्त है। पड़ताल से पता चला कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन में पांच दिनों में 10 प्रसूताओं ने बच्चे को जन्म दिया है। अब 36 घंटे पहले पैदा हुए बच्चों की जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी डॉ अजय पाल शर्मा का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को लावारिस मिली बच्ची को जिला चिकित्सालय के चाइल्ड लाइन में भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि नवजात कहां से आई, किसने रखा, उसका असली मां-बाप कौन है, इसकी जांच के लिए सरकारी और निजी चिकित्सालयों पर जाकर छानबीन की जा रही है। चिकित्सक और आशा कार्यकर्ता से भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन के अधीक्षक डॉक्टर रोहित लाल ने बताया कि 12 से 16 अक्तूबर के बीच 10 प्रसूताओं को भर्ती किया गया। प्रसव हुआ और जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहे। सबको घर भेजा गया। वहीं, उसरौली शहाबुद्दीन गांव में तैनात आशा कार्यकर्ता चमेला देवी ने बताया कि एक सप्ताह पहले दो महिलाओं ने बच्चे को जन्म दिया था। दोनों अपने घर पर नवजात शिशु के साथ मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed