फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police administration was alert about the decision

फैसले को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन

Wed, 30 Sep 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police administration was alert about the decision
बाबरी विध्वंस मामले में सीबीआई कोर्ट से सभी आरोपियों के बरी होने के बाद अटाला मस्जिद के पास सुरक् - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। अयोध्या में विवादित ढांचा विध्यवंस मामले में आने वाले फैसले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। फैसले को लेकर आपसी सौहार्द को कहीं से आंच न आए इसके लिए पुलिस प्रशासन ने दो दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। बुधवार को सुबह फैसला आने से पहले खुद एसपी राजकरन नय्यर ने पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ शहर के प्रमुख इलाकों में भ्रमण किया। सभी तिराहे और चौराहों पर पुलिस फोर्स लगा ई गई है। पूर्व के मामलों में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के लिए जिन लोगों के नाम सामने आए थे उन्हें खास तौस से पुलिस अधिकारियों की तरफ से हिदायत पहले ही हिदायत दी गई थी ।
विज्ञापन

सुबह पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार, सीओ सिटी, इंस्पेक्टर कोतवाली संजीव मिश्रा ने कोतावाली इलाके में भ्रमण किया। इस दौरान सभी समुदाय के लोगों से अपील की गई कि फैसला जो भी आए उसके लिए न तो कोई खुशी का इजहार करेगा और न ही गम का। आपसी सौहार्द को बनाए रखाना ही हमारी प्राथमिकाता है। पुरानी बाजार, मल्हनी पड़ाव, मुल्ला टोला, मोहल्ला मीरमस्त, शेखमोहामिद, सब्जी मंडी, भंडारी स्टेशन, अटाला मस्जिद, आलम खां, बड़ी मस्जिद आदि इलाको में पुलिस फोर्स ने भ्रमण किया। एसपी खुद कई वाहनों के काफिले के साथ शहर में भ्रमण करते रहे। शहर के जिन चौराहों पर आम तौर पर होमगार्ड तैनात रहते थे वहां भी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि जौनपुर शहर गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। यहां पढ़े लिखे और अमन पसंद लोग हैं। यही वजह है कि कभी इस शहर ने सदियों से चली आ रही अपनी गंगा जमुनी तहजीब की पहचान पर कभी आंच नहीं आने दिया है। फिर भी एहतियातन पुलिस प्रशासन की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

कोर्ट के फैसले के बाद विहिप ने मनाई खुशी
जौनपुर। बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में न्यायालय के फैसले पर विश्व हिंदू परिषद ने खुशी जताई। टीडी कॉलेज स्थित कैंप कार्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कहा कि कारसेवकों के चलते ही राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। हिंदू समाज के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश दुबे ने कहा की यह बहुत गौरव का विषय है। सनातन धर्म की एक और जीत हुई है। अब लग रहा है कि भारत हिंदू राष्ट्र के तरफ धीरे-धीरे अग्रसर हो रहा है। आज का दिन भी बहुत महत्वपूर्ण है। हिंदू समाज के ऊपर वर्षो से चल रहा मुकदमें में जीत मिलना खुशी की बात है। श्री राम मंदिर निर्माण कार्य का कांटा इन्ही निर्दोष हिंदू क्रांतिकारियों के वजह से खत्म हुआ। न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय से जिले का हर कार्यकर्ता खुशी में डूबा हुआ है। नगर अध्यक्ष राकेश सिंह व जिला सहमंत्री शम्भू शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी गंगेश चौबे के साथ साथ नगर के तमाम कार्यकर्ताओं के मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed