फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police active after video of blowing Madha went viral

मड़हा फूंकने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय

Fri, 17 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police active after video of blowing Madha went viral
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव का एक वीडियो तेजी से शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गांव के रहने गिरजा शंकर विश्वकर्मा का रिहायशी मड़हा गांव के ही रहने वाले एक पक्ष की ओर से जलाया जा रहा है। वीडियो में कई ग्रामीण बीच बचाव भी करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गिरजाशंकर विश्वकर्मा का गांव के एक व्यक्ति से भूमि विवाद कई माह से चल रहा है, इसके चलते कई बार दोनो पक्षों की ओर से गौराबादशाहपुर थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया जा चुका है। वहीं पुलिस की ओर से दो बार दोनों पक्षों का शांति भंग की कार्रवाई की जा चुकी है। इस बार मड़हा जलने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने गिरजाशंकर की तहरीर पर गांव के ही बहादुर यादव और उनकी पत्नी अनिता यादव और पूनम पत्नी साधु यादव को हिरासत में लेकर चालान भेज दिया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि पीडि़त ने तहरीर दी है, जिस पर छह लोगों के खिला़फ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है, शेष की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed