{"_id":"15991e3fa13b442c9f65f59bcf7ac8eb","slug":"police-accused-the-hanging-in-effigy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी दरोगा के पुतले को दी फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी दरोगा के पुतले को दी फांसी
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Fri, 13 Mar 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद न्यायालय में दरोगा द्वारा गोली मारकर अधिवक्ता की हत्या के विरोध में दीवानी और कलेक्ट्रेट समेत सभी तहसील के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। अधिवक्ता संघ ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ ने डीएम आवास के सामने आरोपी दरोगा के पुतले को फांसी पर लटकाकर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे परिसर का भ्रमण किया। आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी और मृत अधिवक्ता नबी अहमद के आश्रितों को 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा
दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह और मंत्री जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए डीएम आवास गेट पर पहुंचे। यहां आरोपी दरोगा के पुतले को फांसी पर लटकाया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात जरूर थी, लेकिन पूरी फोर्स परिसर से दो तीन सौ मीटर दूर अंबेडकर तिराहे के पास थी। दीवानी न्यायालय परिसर में गुरुवार को एक भी सिपाही नहीं दिखा। कुछ थानों के पैरोकार और मुंशी आए भी तो सादे ड्रेस में न्यायालय पहुंचे।
सुरक्षा कारणों से गुरुवार को किसी भी कैदी की न्यायालय में पेशी नहीं हुई। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जेल में जाकर कैदियों की पेशी कराई। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। प्रदर्शन करने वालों में यतींद्रनाथ त्रिपाठी, सुरेंद्र बहादुर सिंह, विजय प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे। टैक्सेशन बार एसोसिएशन की बैठक में भी अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा की। इस मौके पर अध्यक्ष अशोक सेठ, वीरेंद्र प्रताप, बैजनाथ, दिवाकर सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
बदलापुर: इलाहाबाद की घटना के विरोध में तहसील के अधिवक्ताओं ने मौन जुलूस निकाल कर न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। जुलूस में अध्यक्ष हीरालाल पाल, लक्ष्मीशंकर, मुन्नालाल, लालता प्रसाद, प्रीतम सिंह आदि मौजूद थे।
मछलीशहर: तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामआसरे द्विवेदी, दिनेश चंद्र सिन्हा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कर न्यायालयों में ताला बंद की। इस दौरान उन्होंने मृत अधिवक्ता के परिवार वालों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर जितेंद्र श्रीवास्तव, हरिनायक तिवारी, लक्ष्मीशंकर आदि मौजूद थे।
केराकत: तहसील बार अध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वकील को गोली मारने वाले दारोगा को गिरफ्तार करने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर मृतक अधिवक्ता के आश्रितों को मुआवजा की मांग की।
मड़ियाहूंं: तहसील बार अध्यक्ष केके सिंह ने बृहस्पतिवार को इलाहाबाद की घटना के विरोध में तहसील गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने घटना के प्रति गहरी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि वकील कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।