फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police accused of breaking into houses and taking away jewellery.

Jaunpur News: पुलिस पर घरों में घुसकर तोड़फोड़ करने व गहने ले जाने का आरोप

Wed, 13 Dec 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police accused of breaking into houses and taking away jewellery.
खुटहन। क्षेत्र की पुलिस पर पटैला गांव की बस्ती में बुधवार की भोर में घरों में घुसकर फ्रीज, कूलर, एसी, पंखे, आलमारी व अन्य गृहस्थी का सामान व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तोड़कर फेंकने का आरोप लगा है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर के सामने खड़ी महंगी कार और आठ बाइकें तोड़ दीं। आलमारी में रखे गहने भी पुलिस उठा ले गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। पुलिस के मुताबिक गांवों मेंं पारिवारिक विवाद हुआ था।
विज्ञापन

गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य अकीला का आरोप है कि भोर में करीब दो बजे के आस-पास 50 से 60 की संख्या में उनके घर पहुंचे पुलिस के जवान घर का दरवाजा व खिड़की तोड़ भीतर घुस गए। कुछ सिपाही घर के सामने नीम के पेड़ से छत तक पहुंच गए। सबसे पहले सीसीटीवी का कैमरा और मशीन तोड़ दी गई। आरोप है कि किसी से कोई बात न कर सिर्फ गालियां बकते हुए घरेलू सामान तोड़ फोड़कर फेंकने लगे। इसी तरह पड़ोस के ओलमा कौंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन, शाह मोहम्मद, कमालुद्दीन व अमजद के घरों में भी तोड़फोड़ की गई। घर के सामने खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आरोप है कि सबके घरों की आलमारियों में रखे 30 लाख के कीमती गहने भी पुलिस उठा ले गई। बगैर महिला कांस्टेबल के घर में घुसी पुलिस पर महिलाओं के हाथ से मोबाइल छीनने का आरोप है। दिव्यांग शाहनवाज ने बताया कि उसकी ट्राई साइकिल भी पुलिस वालों ने तोड़ दी। मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि थाने से पटैला गांव में कोई पुलिसकर्मी नहीं गया है। उन्होंने आपस में लड़ाई-झगड़ा कर तोड़ फोड़ किया है।शाहगंज के सीओ शुभम तोदी का कहना है कि इस तरह की कोई घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed