फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police accused of assaulting lawyer after entering his house

Jaunpur News: अधिवक्ता के घर में घुसकर पुलिस पर मारपीट का आरोप

Fri, 06 Mar 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police accused of assaulting lawyer after entering his house
केराकत में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत-संवाद
केराकत। कस्बे के दलाल टोला निवासी अधिवक्ता दिवाकर सोनकर ने पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

4 मार्च को गलत सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, कस्बा इंचार्ज धनुषधारी पाण्डेय सहित कई पुलिस कर्मी उनके घर पहुंच गए। जबरन घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसके बाद उन्हें, पिता और भाई को घर से घसीटते हुए बाहर लाया गया और लाठी-डंडों से मारपीट की गई। अधिवक्ता का कहना है कि जब माता बीच-बचाव करने पहुंचीं तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी लाठी से मारा, उनके पैर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र के अनुसार, बाद में पुलिस ने अधिवक्ता और उनके भाई को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां मारपीट की गई। अगले दिन 5 मार्च को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चालान कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अधिवक्ता की ओर से मिले प्रार्थना पत्र की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed