फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Poetry life love and thoughts created from the heart of the poet: Prof. Nirmal

कविता जीवन प्रेम और कवि के हृदय से सृजित विचार: प्रो. निर्मला

Sat, 29 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Poetry life love and thoughts created from the heart of the poet: Prof. Nirmal
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कविता को विस्तार से परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि कविता जीवन, प्रेम और कवि के हृदय से सृजित विचार है। यह सर्जना भी है। समय के साथ काव्य लेखन की विधा भी बदलती रहती है।
विज्ञापन

प्रो. निर्मला एस मौर्य विवि में साहित्यिक विधाओं का सृजनात्मक लेखन विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। यह आयोजन तमिलनाडू केंद्रीय विश्वविद्यालय तिरवारूर के हिंदी विभाग की ओर से ऑनलाइन किया गया था। उन्होंने कहा कि कविता समाज की बात को संप्रेषित करती है। बाबा नागार्जुन की कविता
विज्ञापन

‘कई दिनों तक चूल्हा रोया, चक्की रही उदास, कई दिनों तक कानी कुतिया सोई उनके पास,
कई दिनों तक लगी भीत पर छिपकलियों की गश्त, कई दिनों तक चूहों की भी हालत रही शिकस्त।’
का उदाहरण देते हुए उन्होंने कविता की सृजनात्मकता और रचनात्मकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। मीडिया का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि समाचारों का सामाजिक सरोकार होना चाहिए। विज्ञापन में कुछ ही शब्दों में सबको प्रभावित करने की कला होती है। यह शब्द सृजन और विचार की रचना से ही पनपते हैं। कार्यशाला में स्वागत भाषण और मुख्य अतिथि का परिचय हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. पी राजारत्नम ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन कुलसचिव प्रो. सुलोचना शेखर तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय तिरवारूर ने किया। मौके पर प्रो. देवराज सिंह, डा. रसिकेश, डा. सुनील कुमार, डा, जगदेव, प्रो. सत्य प्रकाश पाल, डा, मनोज कुमार सिंह, डा. सुमित्रा शर्मा, डा. डाली मौर्य, दिव्या रंजन गिरि, डा. मनीष कुमार गुप्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed