फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PO Commission was reprimanded by the Deputy Chairman of Women's Commission

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने पीओ डूडा को लगाई फटकार

Thu, 05 Mar 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
PO Commission was reprimanded by the Deputy Chairman of Women's Commission
21- कलेक्ट्रेट सभागर में जनसुनवाई करती राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई की। इस दौरान कुल 15 मामले आए। इनमें संबंधित विभागीय अफसर से जवाब तलब करते हुए समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया। डूडा में कार्यरत रही सूडा की ऊषा राय की बर्खास्तगी के प्रकरण में परियोजना अधिकारी को तलब करते हुए जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न, जमीनी विवाद के मामले आए। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी व महिला थानाध्यक्ष तारावती यादव को निर्देश दिए कि महिलाओं, वृद्धजन आदि के उत्पीड़न से संबंधित समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लेकर कार्रवाई करें। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिया कि वृद्धा आश्रम में कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। उन्होंने महिला उत्पीड़न के मामले रोकने के लिए आयोग की ओर से जारी व्हाट्सएप नंबर 6306511708 के इस्तेमाल के लिए जागरुक करने को कहा। सुनवाई के दौरान सूडा की ओर से तैनात की गईं ऊषा राय ने प्रार्थना पत्र देकर डूडा के परियोजना अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उपाध्यक्ष ने तत्काल डूडा के परियोजना अधिकारी अनिल वर्मा को तलब किया। उनकी दलील दी थी कि डीएम के मौखिक आदेश पर ऊषा राय को हटाया गया है। यह सुनते ही उपाध्यक्ष तमतमा गईं। कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल ऊषा राय को फिर से ज्वाइन कराने को कहा। जफराबाद के हौज खास गांव निवासी रतन सिंह परमार ने पत्नी लक्ष्मी सिंह की 29 सितंबर 2014 को लूट के बाद हुई हत्या के मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने की शिकायत की। जनसुनवाई में एएसपी सिटी डॉ.अनिल कुमार पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्र, सीओ सदर सुशील कुमार सिंह, तहसीलदार सदर ज्ञानेंद्र सिंह, बीईओ जयकुमार यादव, डीपीओ मनोज कुमार वर्मा, रजनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed