फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PM's birthday

झाडू लगाया, फल बांटे और मिठाई खिलाकर मनाया पीएम का जन्मदिन

Fri, 18 Sep 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
PM's birthday
झाडूू लगाया, फल बांटे और मिठाई खिलाकर मनाया पीएम का जन्मदिन
विज्ञापन

- पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के तहत हुए विविध कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रुप में मनाया। किसी ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तो किसी ने गरीबों, असहायों और मरीजों में फल बांटे। मिठाई बांटकर और केक काटकर भी जन्मदिन मनाया। दिव्यांगों में ट्राई सायकिल और व्हील चेयर भी वितरित किए गए।
धर्मापुर ब्लाक के चोरसंड सीएचसी में मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा के नेतृत्व में मरीजो में फल वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ मनोज कुमार गौतम, प्रह्लाद यादव, तेजबहादुर सिंह, उमेश सिंह, संतोष प्रधान, कमलेश, विकास सिंह, दिलीप आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता अरविंद सिंह दारा ने मड़ियाहू स्थित अस्पताल में फल वितरण कर मरीजों का कुशल क्षेम जाना। उन्होंने कहा कि मोदी जी देश के गरीबों के लिए मसीहा हैं। इस कोरोना महामारी में देश के निचले वर्ग को राशन उपलब्ध करा कर सराहनीय कार्य किया है। आज सारा विश्व देश के प्रधानसेवक की तरफ से आशा भरी निगाहों से देख रहा है। उनके साथ मंडल अध्यक्ष रविशंकर दुबे, विपिन दुबे, भगवान दास पटेल, राजीव सिंह, अखिल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। न्यू पीएचसी सिंगरामऊ में कार्यकर्ताओं ने मरीजों में फल वितरित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्या, अंबुज तिवारी, अशोक मिश्रा, ममता गिरी, नारायण तिवारी, संपूर्णानंद मिश्र, कनिष्क गिरी आदि मौजूद रहे। बक्शा में पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में नौपेड़वा सीएचसी और बक्शा पीएचसी में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा नेत्री किरन मिश्र, मंडल अध्यक्ष भूपेश सिंह, सूर्यप्रकाश चौबे, शैलेंद्र दुबे, ओपी सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, आशीष जायसवाल, अभय राय, डॉ. एसके पटेल, डॉ. आलोक रघुवंशी, डॉ. मनीष सोनकर आदि मौजूद रहे। गभिरन: स्थानीय बाजार में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अभियान चलाकर साफ सफाई की। काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक से शुरू हुआ सफाई अभियान एक किमी दूर शिवमंदिर तक चला। राज्यमंत्री सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने झाडू लगाया। फावड़ा से कूड़ा उठाकर उसे रास्ते से हटाया। इस मौके पर बंशबहादुर पाल, नरेंद्र उपाध्याय, प्रेमचंद तिवारी, राजू सिंह, सूबेदार सिंह, प्रहलाद गुप्ता, एडीओ पंचायत विजय बहादुर धुरिया, दीपक पाल, बीडीओ गौर्वेंद्र सिंह, राहुल मिश्रा, आशीष यादव, जगरनाथ यादव, गोपीचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

देश और समाज के लिए समर्पित हैं मोदी जी
जलालपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में जलालपुर मंडल के संयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें जफराबाद विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी जी का संपूर्ण जीवन देश व समाज के लिए समर्पित है। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला महामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह व संचालन प्रदीप चौहान ने किया। इस अवसर पर जटाशंकर सिंह, शैलेंद्र सिंह, सुनील सिंह, संतोष सिंह सत्या, सत्यम सिंह तनु, डॉ मनोज निषाद, उमानाथ नागर, उदय प्रताप सिंह, राजेश यादव, अभिषेक उपाध्याय, भैयालाल सरोज, विनोद पाल, सूर्यजीत सिंह, अरविंद दुबे, शशि दुबे, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में एसडीएम ने किया पौधरोपण
शाहगंज। फरीदुल हक़ मेमोरियल डिग्री कॉलेज तालीमाबाद सबरहद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर एनएसएस की ओर से पौधरोपण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम राजेश कुमार वर्मा व विशिष्ट अतिथि सर सैय्यद अहमद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम ने चार पीपल के पौधे लगाए। प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने आभार जताया। कार्यक्रम में एनएसएस की डॉ. अनामिका मिश्रा, डॉ निजामुद्दीन, सूर्य प्रकाश यादव, अयाज अहमद, अभिषेक मिश्र, डॉ. भाष्कर तिवारी, जाहिद हसन, सुशील कुमार मिश्र, मो.वमीद, सौम्या मोदनवाल आदि मौजूद रहे।

---
70 दिव्यांगों को बांटी ट्राइ साइकिल और व्हील चेयर
बक्शा। ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगों में उपकरण बांटे गए। राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव, विधायक रमेशचंद मिश्र व डॉ. हरेंद्र सिंह ने 70 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, वैसाखी, आंख का चश्मा व कान की मशीन प्रदान की। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि जन्मदिन तो सभी राजनेता मनाते आए हैं। सैफई महोत्सव को भी प्रदेश की जनता देख चुकी है, मगर पीएम मोदी अपना जन्मदिन दिव्यांगों की सेवा करने में लगाते हैं। विशिष्ट अतिथि बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि आज भाजपा के विधायक होने के कारण ही क्षेत्र के विकास कराने में सफल रहा। जफराबाद विधायक डॉ. हरेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी जी का काम बोलता है। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व संचालन सुशील मिश्र ने किया। ब्लॉक प्रमुख सजल सिंह ने आभार जताया। इस दौरान पूर्व प्रमुख श्रीपति उपाध्याय, खुटहन ब्लॉक प्रमुखपति रमेश सिंह, सुधाकर उपाध्याय, मनोज कुमार सिंह, भूपेश सिंह, जितेंद्र मिश्र, सूर्यप्रकाश चौबे, अशोक शुक्ल, जयप्रकाश गुप्ता, सशीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed