{"_id":"5fe77d898ebc3e3d9221a1d2","slug":"pm-housing-target-increased-again-now-23963-houses-to-be-built-jaunpur-news-vns5656947111","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़ा पीएम आवास का लक्ष्य, अब बनेंगे 23963 आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बढ़ा पीएम आवास का लक्ष्य, अब बनेंगे 23963 आवास
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चालू वर्ष में आवास बनाने का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। अब 23 हजार 983 आवास बनाए जाएंगे। बढ़े लक्ष्य के मुताबिक लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया और उनके खाते का सत्यापन किया जा रहा है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले के 21 ब्लाकों में चालू वित्तीय वर्ष में कुल 23 हजार 983 आवास बनाने का लक्ष्य शासन ने इस माह में भेजा है। इसके चलते आवास प्लस की सूची में शामिल लाभार्थियों आवास दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। पहले लक्ष्य के अनुसार 22 हजार 764 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया था। जियोटैग के बाद 18 हजार 357 लाभार्थियों का खाता सत्यापन किया गया, लेकिन अभी तक मात्र सात हजार 845 लाभार्थियों के खाते में आवास की पहली किस्त भेजी गई है।
सबसे अधिक खुटहन में बनेगा पीएम आवास
जौनपुर। जिले में इस वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक खुटहन ब्लाक में पीएम आवास बनाया जाएगा। इस दौरान बदलापुर ब्लाक में 1835, बक्शा में 914,बरसठी में 1275,धर्मापुर में 435, डोभी में 965, जलालपुर में 285, करंजाकला में 938, केराकत में 734, खुटहन में 2610, मछलीशहर में 752, महराजगंज में 1645, मड़ियाहूं में 655, मुफ्तीगंज में 1216, मुगराबादशाहपुर में 631, रामनगर में 1245, रामपुर में 1270, शाहगंज में 2109, सिकरारा में 324, सिरकोनी में 417, सुईथाकला में 1991 और सुजानगंज में 1737 आवास बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
इस माह में फिर शासन से पीएम आवास का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। ब्लाकवार पहले से बनी आवास प्लस की सूची में से क्रमश: लाभार्थियों का चयन किया गया है। जियोटैग व खाता वेरीफाई कर लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। -अरविंद कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए।