फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Plenty of rain, heavy roar clouds

खूब कड़के, जमकर बरसे बादल

Wed, 26 Jun 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Plenty of rain, heavy roar clouds
जौनपुर। शाहगंज, खुटहन और खेतासराय में बुधवार को सुबह गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई। खेतासराय के नौली गांव में बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो और मड़हा जल गया। बादलों की गरज से खुटहन में एक व्यक्ति बेहोश हो गया। नालों की सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर जलभराव हो गया। कुछ इलाकों में घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया। कई इलाकों की बिजली दिन भर गुल रही।
विज्ञापन

खुटहन क्षेत्र में सुबह करीब 6.30 बजे नगर व क्षेत्र में गरज चमक व तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। नौली गांव में बिजली गिरने से राम अवतार राजभर (17) की मौत हो गई। पोरई खुर्द गांव में पंपिंग सेट पर बिजली गिरने से मड़हा और उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। नगर पंचायत के गुलशन मार्केट, खान कटरा समेत कई दुकानों में पानी चला गया। सुबह दुकानदारों ने पानी उलीच कर दुकानें खोलीं। आसपास के गांवों में बारिश के दौरान बिजली गुल हो गई दो देर रात आपूर्ति बहाल की जा सकी। बादशाही उपकेंद्र के एसएसओ जगदीश ने बताया कि फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन

शाहगंज में भी सुबह दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। मगर इसने नगर पालिका की नालों की सफाई के इंतजाम की पोल खोल दी। सड़कों पर पानी भर गया। जौनपुर-शाहगंज मुख्य मार्ग पर चौड़ीकरण के बाद महीनों से चल रहा है और नालियों की मरम्मत नहीं हुई है। इससे बरसात का पानी मुहल्लों में घुस गया। शराब गली स्थित सर्राफा बाजार में नाली का गंदा पानी लोगों की दुकान में पहुंच गया। घासमंडी चौक, चूड़ी मोहल्ला, कोतवाली रोड, रामलीला भवन चौक, नूर मस्जिद तिराहा, गुप्तागली, जेसीज चौक, श्रीरामपुर मोहल्ला व अस्पताल रोड की सड़कों पर भी जलभराव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की कड़क से वृद्ध की मौत
खुटहन। क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में बुधवार की सुबह फावडे़ से खेत का मेड़ बांध रहे एक वृद्ध किसान की बादलों की तेज गर्जना से बेहोश हो गया। परिजन उसे शाहगंज एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर कर दिया गया। गांव निवासी लोटो पाल (65) बुधवार की सुबह खेत का मेड़ बांध रहा थे। अचानक आसमान मे काले बादल तीव्र गर्जना के साथ घिरने लगे। आसमान से हुई तेज गर्जना से लोटो पाल वहीं खेत मे बेहोश होकर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed