{"_id":"5e1f656e8ebc3e4ad30920f4","slug":"pledged-to-make-mayawati-the-cm-for-the-fifth-time-jaunpur-news-vns505400412","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती को पांचवीं बार सीएम बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती को पांचवीं बार सीएम बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
06- पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिवस के मौके पर शीया कालेज मैदान में केक काटकर खुशी मनाते बसप
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। बसपा सुप्रीमो मायावती का 64वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। शिया पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने 64 पौंड का केक काटा और उन्हें पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इव्स दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की आलोचना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाराणसी-आजमगढ़ के सेक्टर प्रभारी रामचंद्र गौतम ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो ने प्रदेश में चार बार सत्ता संभाली। हर बार उनका कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा। शोषित, पिछड़े, दलित समाज को उन्होंने सम्मान से जीने का अधिकार दिलाया। सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की नीति पर काम करते हुए समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई। सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि 2022 में प्रदेश में फिर से बसपा की सरकार बनानी है। इसके लिए अभी से कमर कस जुट जाएं। उन्होंने भाजपा पर दलित आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया। अध्यक्षीय संबोधन में मुंगराबादशाहपुर की विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में हर वर्ग त्रस्त है। छुट्टा पशुओं से किसान परेशान हैं, बेरोजगारी से नौजवान परेशान हैं। महंगाई ने गरीबों का चैन छीन लिया है। कारोबार चौपट हो रहा है। व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश की बिगड़ी व्यवस्था को संभालने के बसपा सुप्रीमो मायावती का सत्ता में आना जरुरी है। कार्यक्रम में जिला इंचार्ज रामचंद्र गौतम, रामफेर गौतम, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, सदर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सलीम खान, संजय राजभर, अजीत, डॉ.जेपी सिंह, मिर्जा सुल्तान, रामनाथ भारती, विनय बहादुर, ज्ञान सागर आंबेडकर, संतोष अग्रहरि, मनोज मार्शल, सुखराम बिंद, डॉ.इंद्रसेन मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने किया।
चर्चा में रही सांसद की अनुपस्थिति
जौनपुर। बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव की अनुपस्थिति चर्चा में रही। अरसे बाद मुख्यालय पर बसपा का यह बड़ा कार्यक्रम था। जिले के सभी कार्यकर्ता-पदाधिकारी इसकी सफलता में कई दिनों से जुटे थे। सांसद को कार्यक्रम में अध्यक्ष दर्शाते हुए शहर में जगह-जगह होर्डिंग-बैनर भी लगाए गए थे, मगर अचानक से उनकी अनुपस्थिति को लेकर सियासी हलके में चर्चाएं होती रहीं। बता दें कि हाल ही में बसपा सुप्रीमो ने लोकसभा में संसदीय दल का नेता बदल दिया है। पहले अमरोहा के सांसद कुंवर दानिश अली के साथ जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव यह दायित्व संयुक्त रूप से निभा रहे थे। अब यह जिम्मेदारी रितेश पांडेय को सौंप दी गई है। जन्मदिन समारोह में सांसद की अनुपस्थिति को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पार्टी से जुड़े लोगों का कहना था कि सांसद लखनऊ के कार्यक्रम में थे तो कोई उनके दिल्ली में होने की बात कहता रहा।