{"_id":"5f284bcb8ebc3e9fea1d88cb","slug":"pledge-of-security-tied-the-thread-to-the-brothers-jaunpur-news-vns539530876","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों को रक्षा सूत्र बांध कर लिया सुरक्षा का वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों को रक्षा सूत्र बांध कर लिया सुरक्षा का वचन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व के मौके पर राज कॉलोनी में भाई की कलाई पर राखी बांधी थी बहन।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का वचन लिया।
भद्रा और राहुकाल का समय सुबह नौ बजे तक ही समाप्त हो जाने के कारण इस बार रक्षाबंधन के लिए भाइयों को ज्यादा प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ी। रक्षाबंधन पर आवाजाही जारी रही लेकिन कोरोना का असर भी दिखा। भाई राखी बंधवाने बहनों के घर पहुंचे और बहनें भी भाई के घर आईं लेकिन हर बार की तरह बाजार में चहल-पहल नहीं थी। भाई-बहन घूमते नजर नहीं आए। महिलाओं के आवागमन सहूलियत के लिए सभी मार्गों पर रोडवेज की बसों का संचालन किया गया। यात्रा मुफ्त थी। इसके बावजूद रोडवेज पर ज्यादा भीड़ नहीं दिखी। राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने बहनों को तरह-तरह के उपहार दिए। पूरा दिन भाई-बहनों के नाम रहा। बहनों ने भाइयों के लंबी उम्र की कामना भी की। घर-घर में रक्षा बंधन के पर्व पर तरह-तरह के पकवान बनाए गए। त्योहार पर सबसे ज्यादा बच्चे उत्साहित दिखे।
मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
जौनपुर। रक्षा बंधन के दिन राखी और मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड लगी रही। दुकानों को खुलने का आदेश एक दिन पहले ही कर जिला प्रशासन ने कर दिया था। दुकानदार भी सुबह सात बजे ही राखी और मिठाई की दुकानें खोलकर बैठ गए। शहर के साथ ही ग्रामीणांचल में भी धूमधाम के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया।

बरसठी में भाई की कलाई पर राखी बांधती बहने ।- फोटो : JAUNPUR

मुंगरा बादशाहपुर में रक्षाबंधन पर्व के मौके पर भाई की आरती उतारती छोटी बहन- फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन