फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Players join district level championship

जिलास्तरीय फाइट चैंपियनशिप में शामिल हुए खिलाडी

Wed, 28 Oct 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Players join district level championship
ओलन्दगंज स्थित एक होटल में आयोजित ताईक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल प्रतियोगी। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मां लालती ताइक्वांडो एकेडमी की ओर से नगर के ओलंदगंज स्थित एक होटल में जिलास्तरीय फाइट चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन रहे। टीम के प्रमुख प्रशिक्षक व सचिव प्रवीन मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन राज्य स्तरीय टीम के चयन के लिए किया जा रहा है। साथ ही बालिकाओं को भी आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण देकर आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। चैंपियनशिप में कुल 100 खिलाड़ी शामिल हुए। निर्णायक की भूमिका आनंद कुमार व नेशनल रेफरी रामकेश मौर्य ने निभाई। इस मौके पर ताइक्वांडो एकेडमी के अध्यक्ष तरुण शुक्ल, विभव प्रकाश शुक्ल, आनंद शुक्ला, बसंत शुक्ला एडवोकेट, अविनाश दुबे, अवनीश सिंह, शिवानी मिश्रा, बाबा मौर्य, सभासद सुड्डू सिंह, ग्राम प्रधान किशन देव तिवारी, राज दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed