फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Plantation campaign started in the district, target of planting 53 lakh saplings by August 15

जिले में पौधरोपण के महाभियान का आगाज, 15 अगस्त तक 53 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Wed, 06 Jul 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Plantation campaign started in the district, target of planting 53 lakh saplings by August 15
बक्सा में रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ पौधरोपण करते प्रमुख सचिव के रविन्द्र नायक। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले में पौधरोपण महाभियान मंगलवार से शुरू हो गया। प्रमुख सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग एवं लोक सेवक प्रबंधक विभाग और इस महाभियान के नोडल अधिकारी के रविंद्र नायक ने सीहीपुर, पालपुर नेशनल हाइवे के किनारे बरगद का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं, प्रशासन का दावा है कि पहले दिन करीब 37 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। 15 अगस्त तक 53 लाख पौधे लगाने का जनपद में लक्ष्य है। प्रमुख सचिव ने कहा कि जो भी पौधे लगाये जा रहे हैं, उसे लोग अपना समझकर संरक्षित करें। उन्होंने अपील की है कि जनपद के प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा कम से कम एक पौधे अवश्य लगाएं और अपने आसपास जितने भी वृक्ष हैं उन्हें बचाएं। उन्होंने कहा कि पौधों से भावनात्मक लगाव होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव की ओर से सीहीपुर मियावाकी, विकास खंड बक्शा के हसरौली में रोटरी क्लब की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए चितवन का पौधा लगाया। रेड क्रोस सोसायटी द्वारा भी लीलावती अस्पताल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पर नोडल अधिकारी के द्वारा आम का पौधा लगाया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा सभी से अपील की है कि वन महोत्सव में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए तभी कार्यक्रम सफल हो पाएगा। बदलापुर में विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय पहितियापुर में पौधरोपण किया। विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगासा में पौधरोपण किया। मुंगराबादशाहपुर के नगर पंचायत के सभी वार्डों में मंगलवार को चेयरमैन शिव गोविंद साहू द्वारा पौधरोपण किया गया। सिकरारा: पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की उपस्थिति में बच्चों द्वारा प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में पांच पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। प्रधानाध्यापिका संयुक्ता सिंह ने बच्चों को वृक्षारोपण के फायदे बताया। थानागद्दी में जनता इंटर कालेज रतनूपुर परिसर में प्रधानाचार्या रजनी द्विवेदी के नेतृत्व में कुल 51 पौधों लगाए गए। सिकरारा में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की उपस्थिति में बच्चों द्वारा प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में पांच पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। प्रधानाध्यापिका संयुक्ता सिंह ने बच्चों को वृक्षारोपण के फायदे बताया। मडि़याहूं में विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपकेंद्र मडि़याहूं में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाए। मुफ्तीगंज ग्रामसभा रामपुर, हनुवाडीह, अमरा समेत ब्लाक के सभी ग्राम पंचायतों में पौधरोपण किया गया। बक्शा बीआरसी परिसर में बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने पौधरोपण किया। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा सहित सभी शिक्षकों से पौधरोपण करवाकर उसे तैयार करने की जिम्मेवारी दी। बक्शा थाना परिसर में थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह ने पुलिसकर्मियों संग पौधरोपण किया। ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता ने पौध लगाया। सुजानगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने सिपाहियों के साथ पौधारोपण किया। देवापुर, कुंदहा, भीलमपुर सहित अन्य गांवों में पौधारोपण किया गया।क्षेत्र के नगौली स्थित एपेक्स अकादमी में प्रबंधक विवेक मौर्य के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। खुटहन ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में 51 पौधे लगाकर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed