फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Plant closed after nine months, 40 lakh electricity bill also outstanding

Jaunpur News: नौ माह बाद बंद कर दिया प्लांट, 40 लाख बिजली बिल भी बकाया

Tue, 20 Feb 2024 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Plant closed after nine months, 40 lakh electricity bill also outstanding
जौनपुर। कुल्हनामऊ में 12.39 करोड़ की लागत से बनाया गया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट करीब तीन साल से बंद पड़ा है। इसके संचालन की जिम्मेदारी लेने वाली फर्म एटूजेड ने बोरिया-बिस्तर समेटने के साथ 40 लाख रुपये बिजली बिल भी जमा नहीं किया। इस पर विद्युत निगम ने बिजली का कनेक्शन काट दिया। अब नगर पालिका ने एटूजेड को आरसी जारी की है। कुल्हनामऊ में सालिडवेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के निर्माण लिए वर्ष 2011 में बसपा के शासन में शिलान्यास किया गया था। इसके बाद वर्ष 2013 में इसका निर्माण शुरू हुआ। 12.39 करोड़ की लागत से 11 एकड़ में यह 11 साल में बनकर तैयार हुआ। इसका उद्घाटन 18 मार्च 2021 को तत्कालीन नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने किया था। इस प्लांट के निर्माण से लेकर संचालन तक की जिम्मेदारी एटूजेड को दी गई थी। संस्था ने मार्च 2021 से नवंबर 2021 तक इसका संचालन किया। इस दौरान करीब 40 लाख रुपये बिजली बिल इकट्ठा हो गया, जिसे एटूडेड ने नहीं जमा किया। फर्म ने कर्मचारियों का भुगतान न होने की बात कहते प्लांट का संचालन भी बंद कर दिया। नगर पालिका परिषद जौनपुर का दावा है कि वह अपने कर्मचारियों को लेकर काम करवाते लेकिन बकाए का 40 लाख बकाया होने के चलते कनेक्शन काट दिया गया है। इससे थोड़ा बहुत भी संचालन नहीं हो पा रहा है। नया टेंडर कराकर जिस फर्म को दिया जाएगा, उसके लिए एटूजेड से पुराना बकाया जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed