{"_id":"8dd89109502f261559a2262521ac3b4d","slug":"pk-blew-effigy-of-hindu-organizations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठनों ने फूंका पीके का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठनों ने फूंका पीके का पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
आमिर खान की फिल्म पीके को लेकर हिंदू संगठनों का विरोध जारी है। शुक्रवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने जेसीज चौराहे पर फिल्म का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी समेत विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने शुक्रवार को शहर के जेसीज चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान फिल्म पीके पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हिंदू देवी देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बजरंग दल के नगर संयोजक अरविंद मिश्र फिल्म को लेकर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि जिस फिल्म में धार्मिक भावनाओं पर कुठाराघात किया
विज्ञापन
गया है, उसे यूपी और बिहार की सरकारों ने टैक्स फ्री कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो पूरे देश में हिंदूवादी विचारधारा के लोग सड़क पर उतरेंगे।
प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से नागेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, प्रशांत उपाध्याय, मनोज मिश्रा, रमेश मिश्रा, विवेक मिश्रा, अरविंद सिंह, पुनीत सोनी, मानवेंद्र सिंह, अंशु सिंह, रमेश यादव, सौरभ सिंह, प्रवीण सिंह आदि शामिल रहे।