{"_id":"69459e99c82db2cfd4095894","slug":"piyush-won-the-100m-race-and-muskan-won-the-400m-race-in-the-girls-category-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-146463-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 100 मीटर दौड़ में पीयूष और 400 मीटर में बालिका वर्ग में मुस्कान अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 100 मीटर दौड़ में पीयूष और 400 मीटर में बालिका वर्ग में मुस्कान अव्वल
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर के मनिहांगोविंदपुर के बीडी इंटर कॉलेज में ट्राफी और प्रमाण पत्र के साथ बच्चे। संव
धर्मापुर विकास खंड मनिहांगोविंदपुर स्तिथ बीडी इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में पीयूष और 400 मीटर बालिका वर्ग में मुस्कान अव्वल रही।
प्रतियोगिता के दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, गोला फेंक में बच्चों ने प्रतिभाग किया। लंबी कूद जूनियर वर्ग में कक्षा आठवीं के नूर आलम, सीनियर वर्ग में कक्षा दसवीं के मोहम्मद साजिद अव्वल रहे।
दौड़ जूनियर वर्ग में 100 मीटर में कक्षा चार के पीयूष और सीनियर वर्ग में दीपांशु यादव दसवीं और दो सौ मीटर में जूनियर वर्ग के नूर आलम और सीनियर वर्ग में पवन गिरी और 400 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में मुस्कान पाल और बालक वर्ग में पवन गिरी अव्वल रहे।
विज्ञापन
कबड्डी बालक में कक्षा 11 की टीम और बालिका वर्ग में बारहवीं की टीम विजेता रही। प्रधानाचार्य अजय सिंह ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। रेफरी की भूमिका में विजय शंकर यादव और अजय सिंह राठौर रहे। इस अवसर पर अभिषेक राय, धर्मेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, सत्य प्रकाश सिंह ,बृजनाथ यादव, रामफेर पाल आदि मौजूद रहे।