फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   pirvanchal University is the pride of this village

पूर्वांचल विश्वविद्यालय है इस गांव की शान

Fri, 20 Sep 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
pirvanchal University is the pride of this village
26- गांव हमारी ताकत करंजाकला क्षेत्र के देवकली गांव में एकत्रित ग्रामीण। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर जौनपुर शाहगंज मार्ग पर स्थित करंजाकला विकास खंड का देवकली गांव गांव है जहां तालीम के लिए बुनियादी शिक्षा से लेकर जूनियर, माध्यमिक , डिग्री कालेज और यूनिवर्सिटी तक मौजूद है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय इस गांव की शान है। देवकली गांव अब सिर्फ कहने को गांव है। सड़क से लेकर बिजली और पानी आदि की सभी व्यवस्था शहर जैसी है।
विज्ञापन

तीन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र फल वाले वाले देवकली गांव की कुल आबादी 3500 है। गांव में शिक्षक, डाक्टर के अलावा तमाम विभागों में लोग सेवारत हैं। यहां के किसान भी काफी समृद्ध हैं। जौनपुर शाहगंज मार्ग पर बसे इस गांव के चारों तरफ रिंग रोड है। गांव की किसी भी बस्ती में किसी के दरवाजे पर चार पहिया वाहन पहुंच सकता है। देवकली गांव में यादव, दलित, केवट, ब्राह्मण, विश्वकर्मा, बनिया, कहार, सरोज जाति के लोग पूरे मेल जोल के साथ रहते हैं। यादवों की संख्या यहां अधिक है। विकास के नजरिए से देखें तो गांव में विद्युत उप केंद्र है जहां से इस गांव के अलावा आस पास के करीब एक सौ गांवों में बिजली की सप्लाई यहीं से होती है। गांव में एलोपैथिक और होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्र है। गांव में 40 कुओं का वजूद आज भी कायम है। पेयजल के लिए 55 हैंडपंप और 60 सबमर्सिबल लगे हैं। गांव के किसान धान, गेहूं, मक्का, गन्ना, तिलह, दलहन, आलू जैसी परंपरागत फसलों की खेती के अलावा सब्जी की व्यवसायिक खेती भी करते हैं। नन्हकू यादव और लालजी यादव समेत कई किसान ऐसे हैं जो ककरी, तरबूज, गोभी, खरबूज आदि की अच्छी पैदावार से अच्छा मुनाफा कमाते हैं। खेती के लिए गांव में 20 किसानों के पास अपना ट्रैक्टर है। 18 परिवारों में कार है। भटानी, बल्ली पुरवा और टडिय़ा तीन पुरवों में बंटे इस गांव की बस्तियों में आरसीसी रोड का भी निर्माण हुआ है। बस्तियों में जल संरक्षण के लिए भी यह गांव काफी जागरुक माना जाता है। गांव में छह तालाब हैं। 90 वर्ष के रामखेलावन यादव इस गांव के सबसे उम्र दराज व्यक्ति हैं। डा. आलोक यादव हड्ड़ी रोग विशेषज्ञ हैं। इनका शहर के नईगंज में दुर्गासिटी अस्पताल है। इसी गांव के अमलदार यादव पूविवि कर्मचरी संघ के अध्यक्ष हैं। प्राइमरी से लेकर डिग्री कालेज तक गांव में 10 शिक्षक हैं। इसी गांव के निवासी और पुराने राजनीतिक घराने के सुभाष यादव गुलालपुर इंटर और डिग्री कालेज के प्रबंधक हैं। विश्वविद्यालय के निर्माण में भी इनके परिवार का बड़ा योगदान है। करीब सौ बीघा से अधिक जमीन इनके परिवार के लोगों ने ही दी है। गांव निवासी भोजपुरी कलाकार लालचंद्र यादव ने यहां एक संगीत रिकार्डिंग स्टूडियो स्थापित किया है। जहां खेसारीलाल, दिनेशलाल निरहुआ समेत कई कलाकार आ चुके हैं। इस गांव से महंगावा रेलवे स्टेशन की दूरी तीन किलोमीटर है।
विज्ञापन

गांव में हर वर्ष 20 सितंबर को लगता है कुश्ती दंगल
जौनपुर। देवकली गांव में प्रत्येक वर्ष 20 सितंबर को कुश्ती दंगल का आयोजन होता है। जहां जिले के विभिन्न हिस्सों के अलावा हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश और यूपी के कई जिलों से पहलवान एक दूसरे से जोर अजमाइश करते हैं। गांव निवासी सुभाष यादव बताते हैं कि यहां कुश्ती दंगल का शुभारंभ उनके पिता पूर्व विधायक राजबहादुर यादव ने किया था। करीब 70 के दशक से शुरू यह परंपरा आज भी कायम है। यहां की रामलीला और दशमी भी मशहूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की माइनर में नहीं आता भरपूर पानी
जौनपुर शाहगंज मार्ग पर पूविवि के उत्तरी किनारे से गुजरी मानर की पुलिया दब गई है। जिससे शारदा सहायक खंड 36 की इस माइनर में पूरा पानी नहीं आता। पुलिया को ठीक कराने के लिए कई बार प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव में करीब दो किलोमीटर तक माइन र की सफाई हर वर्ष कुकुढ़ीपुर गांव निवासी अमित यादव अपने निजी खर्चे से कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed