फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Piles of filth at Zafarabad railway station, passengers face trouble

Jaunpur News: जफराबाद रेलवे स्टेशन पर गंदगी का अंबार, यात्रियों को होती है परेशानी

Wed, 22 Nov 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Piles of filth at Zafarabad railway station, passengers face trouble
जफराबाद। स्टेशन पर गंदगी का अंबार व्याप्त है। साफ-सफाई नहीं होने से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को संक्रामक बीमारियों की आशंका है। इससे यात्री चिंतित हैं।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि जफराबाद रेलवे स्टेशन आय के मामले में पीछे नहीं है। इधर, काफी दिनों से रेलवे स्टेशन, शौचालय आदि जगहों पर सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है। रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। रेल लाइन से लेकर प्लेटफार्म तक गंदगी का अंबार लगा हुआ है। प्लेटफार्म पर झाड़ियां उग आई हैं। गंदगी के कारण बदबू उठती रहती है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर लगे हैडपंप के पास ही इतनी गंदगी है कि कोई भी पीने का पानी लेने जाने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाता। प्लेटफार्म संख्या दो व तीन की हालत तो बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है। प्लेटफार्म पर ही झाड़ी, बड़ी बड़ी घास, पतवार और बबूल के पेड़ उग चुके हैं। रेलवे अधिकारी जानकर भी अनजान बने हुए हैं। कस्बे के संदीप सेठ, इजहार हुसैन, पिंटू सिंह ने बताया कि गंदगी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी होती है। पीने के पानी की भी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed