फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pickup was looted for cattle smuggling, accomplice arrested

Jaunpur News: मवेशी तस्करी के लिए लूटी गई थी पिकअप, सहयोगी आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pickup was looted for cattle smuggling, accomplice arrested
जफराबाद। कस्बे के बाईपास पर बीते 17 अप्रैल की रात बदमाशों द्वारा की गई पिकअप लूटकांड का खुलासा घटना के सातवें दिन बृहस्पतिवार को एडिशनल एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने जफराबाद थाने से की। एक तरफ जहां घटना का खुलासा करते हुए सहयोगी अपराधी सलमान को बेलाव पुल स्थित जंगल से गिरफ्तार किया गया है वहीं मुख्य आरोपी दिलशाद अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने पिकअप लूट घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य सरगना आजमगढ़ के अहरौला थानान्तर्गत सफीगढ़ निवासी मवेशी तस्कर दिलशाद है। जरायम की दुनिया में वो बादशाह के नाम से चर्चित है। कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था। उसने सलमान से तस्करी के लिए एक पिकअप लूटने के लिए रेकी करने के लिए कहा था। सलमान की रेकी पर ही दिलशाद ने तीन साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। लूट के खुलासे के लिए पुलिस लगातार जनपद सहित आजमगढ़ जिले के क्षेत्रों में अपनी छानबीन कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर और सर्विलांस के जरिए घटना में सहयोगी सलमान उर्फ साहिल निवासी सबरहद शाहगंज को बृहस्पतिवार को बेलाव पुल के पास से स्थित जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी शाहगंज से ही पिकअप की रेकी कर रहा था। वो दिलशाद को रेकी की लगातार सूचना देता रहा।
विज्ञापन

लूटकांड का पर्दाफाश करने वालों में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, एसओजी प्रभारी रामजनम यादव, उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय सहित सर्विलांस की टीम रही। आरोपी को पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed