{"_id":"5801328d4f1c1bc67b290dea","slug":"picking-procession-of-alam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलम का उठा जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलम का उठा जुलूस
jaunpur
Updated Sat, 15 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
तीजा पर निकला अलम का जुलूस।
- फोटो : jaunpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर और ग्रामीण इलाकों में शहीदाने कर्बला का तीजा मनाया गया। इस दौरान इमामबाड़ों में मजलिसें आयोजित की गई और नौहा मातम कर शहीदाने कर्बला का खिराजे अकीदत पेश की गई। जबकि अलम और दुलुदल का जुलूस भी निकाला गया। जिसमें फन सिपहगिरी के तहत विभिन्न शस्त्रों का प्रदर्शन किया गया।
खेतासराय संवाददाता के अनुसार, शुक्रवार को तीजा का जुलूस निकाला गया। जुलूस का शुभारंभ शहीदी चौक से हुआ । अलम के साथ ताजिएदार तबल बजाते चल रहे थे। इस दौरान अखाड़ों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन भी करते चल रहे थे। शहीद चौक से निकले जुलूस में पूरबमोहल्ला, सराय शाहापुर, बाराखुर्द, बरतल, अज़ान शहीद, चौहट्टा सालारगंज के ताज़िया दार ढोल बजाते व अलम लेकर आगे चल रहे थे। जुलूस में अखाड़ा भुलाइ शाह के खिलाड़ी अपनी कला का प्रदर्शन करते चल रहे थे।
कई समाजिक संगठनों की ओर से पानी, शर्बत व खिचड़ा के तबर्रुक वितरण की व्यवस्था की गई थी। जुलूस के संचालक मोहम्मद असलम खान ने आभार जताया। एकता एवं सौहार्द कायम रखने के लिए एकता मंच व सेंट्रल पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। एसडीएम रामसकल मौर्य, सीओ महेंद्र सिंह देव, थानाध्यक्ष वीरेंद्र सोनकर पुलिस बल के चक्रमण करते रहे। इस दौरान खेतासराय में जौनपुर शाहगंज मार्ग करीब दो घंटे तक जाम रहा।
विज्ञापन
जौनपुर की शिया जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मौलाना मुबस्शिर ने कहा कि इमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ कर्बला के मैदान में शहादत हासिल की। उन्होंने शहादत दे दी लेकिन यजीत के आगे सिर झुकाना कुबूल नहीं किया। सुबह चहारसू इमामबाड़े में फूल की मजलिस आयोजित की गयी। अंजुमन कासिमियां ने नौहा मातम किया। जौनपुर अजादारी कौसिंल के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद हसन के द्वारा हुसैनिया नकी फ ाटक और मिर्जा जावेद सुल्तान के कटघरा स्थित आवास पर मजलिस का आयोजन किया गया। जिसे मौलाना सैयद अली हैदर आब्दी गुजरात ने खिताब किया। अंजुमन बज्में अजा कटघरा व तारापुर ने नौहा और मातम किया। उर्दू बाजार स्थित दलेल खां के इमामबाड़े में महिलाओं की मजलिस को परवीन जहरा ने खिताब किया।