{"_id":"5edd12948ebc3e9090615b7a","slug":"physician-and-staff-deployed-in-corona-duty-started-investigation-jaunpur-news-vns528901564","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ड्यूटी में तैनात चिकित्सक और स्टाफ की शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ड्यूटी में तैनात चिकित्सक और स्टाफ की शुरू हुई जांच
विज्ञापन
जौनपुर जिला अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारी और स्टाफ की कोरोना जांच कराई जाएगी। रविवार को पहले दिन 15 कर्मचारियों की जांच के लिए सैंपल लिया गया। अस्पताल में कुल 185 चिकित्सक और स्टाफ की जांच बारी-बारी से कराई जाएगी। जांच होने से यह जानकारी हो जाएगी की कहीं कोई चिकित्सक और कर्मचारी कोरोना से संक्रमित तो नहीं हो रहा है। शासन से आदेश आने के बाद रविवार से ही जांच प्रक्रिया शुरू हो गई।
जिला अस्पताल में जांच के लिए ट्रूनट मशीन स्थापित कर दी गई है। मशीन लगने के बाद गंभीर रूप से बीमार लोगों को जांच हो सकेगी। अस्पताल प्रशासन ने तय किया है कि चिकित्सक और कर्मचारियों की कोरोना की जांच बारी-बारी से कराई जाएगी। रविवार को पहले दिन 15 स्टाफ का सैंपल जांच के लिए लिया गया। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शनिवार को जिला अस्पताल में ट्रूनट मशीन का उद्घाटन किया।
इस मशीन से डेढ़ घंटे में ही पता चल जाएगा कि मरीज कोरोना संक्रमित है या नहीं। अब तक ऐसे मामलों में भी सैंपल बीएचयू भेजा जाता था, जहां से रिपोर्ट आने में तीन-चार दिन लग जाते थे। मशीन से 24 घंटे में 20-25 जांच हो सकेगी। सीएमएस डॉ. एके शर्मा ने कहा कि चिकित्सक और स्टाफ की जांच शुरू हो गई है। पहले दिन 15 लोगों को सैंपल लिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए सभी की जांच कराई जाएगी।