फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pharmacist Association submitted memorandum against police harassment

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 02 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Pharmacist Association submitted memorandum against police harassment
पुलिस पर संगठन के पदाधिकारी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को पत्रक दिया। एसोसिएशन के लोगों ने डीएम से आरोपों की जांच कराकर आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संगठन के सदस्य गिरीश चंद्र यादव शाहगंज में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। आरोप लगाया कि कुछ मनबढ़ों ने गिरीश व उनकी भतीजी के साथ मारपीट कर छिनैती की। इस घटना की जानकारी देने और प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए वह भुक्तभोगी थाने में गए थे। आरोप है कि पुलिस इस मामले की जानकारी कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय सुलह समझौता कराने का दबाव बनाने लगी। यह आरोप भी लगाया कि पुलिस ने गिरीश और उनकी भतीजी के साथ अभद्रता की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस द्वारा की गई अभद्रता से गिरीश और उनकी भतीजी दबाव में हैं। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस मामले की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में संरक्षक अजय कुमार सिंह, डा. गुलाब चंद्र यादव, डा. अरविंद कुमार सिंह, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed