फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   pg examination

पूविवि परीक्षा की निगरानी करेंगी 14 टीमें

Fri, 18 Mar 2016 05:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 18 Mar 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध  पांच जिलों में चल रही मुख्य परीक्षा की निगरानी के लिए उड़ाका दल की 14 टीमें लगाई हैं। परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए सभी टीमें परीक्षा केंद्रों का चक्रमण कर परीक्षा की निगरानी करेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने टीम संयोजकों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है। जौनपुर, आजमगढ़ और गाजीपुर में 4-4 और मऊ जिले में दो टीमों का गठन किया गया है। 
विज्ञापन


जौनपुर जिले में चल रही परीक्षा की निगरानी के लिए चार उड़ाकादल के चार टीम का गठन किया गया है। डा. केवी यादव, डा. राजीव रंजन सिंह, डा. एसके सेठ, और डा. शैलेंद्र सिंह संयोजक बनाए गए हैं। इसी प्रकार आजमगढ़ में डा. इंद्रजीत, डा. आमलगीर, डा. कौशलेंद्र सिंह और डा. गीता सिंह, गाजीपुर में डा. विन्ध्याचल यादव, डा. धर्मराज सिंह, डा. रविशंकर सिंह, डा. विमला राय के संयोजकत्व में टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन

इसी प्रकार मऊ में डा. एके मिश्र और डा. जगदीश चंद्र त्रिपाठी के संयोजकत्व में टीम का गठन किया गया है। इसके  अलावा हर दिन विवि का एक  अधिकारी किसी न किसी परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर रहे है। जिलेवार गठित टीमों को निर्देश दिया गया है कि वह हर दिन परीक्षा के दिन केंद्रों का निरीक्षण करें। परीक्षा केंद्रों पर किसी तरह की शिकायत मिलती है तो इसकी सूचना विवि को उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed