पूविवि परीक्षा की निगरानी करेंगी 14 टीमें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले में चल रही परीक्षा की निगरानी के लिए चार उड़ाकादल के चार टीम का गठन किया गया है। डा. केवी यादव, डा. राजीव रंजन सिंह, डा. एसके सेठ, और डा. शैलेंद्र सिंह संयोजक बनाए गए हैं। इसी प्रकार आजमगढ़ में डा. इंद्रजीत, डा. आमलगीर, डा. कौशलेंद्र सिंह और डा. गीता सिंह, गाजीपुर में डा. विन्ध्याचल यादव, डा. धर्मराज सिंह, डा. रविशंकर सिंह, डा. विमला राय के संयोजकत्व में टीम का गठन किया गया है।
इसी प्रकार मऊ में डा. एके मिश्र और डा. जगदीश चंद्र त्रिपाठी के संयोजकत्व में टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा हर दिन विवि का एक अधिकारी किसी न किसी परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर रहे है। जिलेवार गठित टीमों को निर्देश दिया गया है कि वह हर दिन परीक्षा के दिन केंद्रों का निरीक्षण करें। परीक्षा केंद्रों पर किसी तरह की शिकायत मिलती है तो इसकी सूचना विवि को उपलब्ध कराएं।