{"_id":"68c5c34b72231719dd0f189d","slug":"petrol-pumps-are-giving-petrol-without-helmets-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-140590-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पेट्रोल पंप बिना हेलमेट मिल रहा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पेट्रोल पंप बिना हेलमेट मिल रहा पेट्रोल
विज्ञापन
सुइथाकला में बिना हेलमेट पेट्रोल लेते बाइक सवार। श्रोत संवादजीवित्पुत्रिका
जौनपुर। जिले में एक सितंबर से शुरू हुए नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान की अनदेखी कर पेट्रोल पंप पर बगैर हेल्मेट तेल दिया जा रहा है। पंप संचालकों के स्तर पर पंप पर सिर्फ अभियान से जुड़ा बैनर लगा दिया गया है जबकि बाइक सवार बगैर हेल्मेट के तेल लेकर चले जा रहे हैं।
जिले में एक सितंबर से नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है। अभियान को 13 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी भी कई पंपों पर बाइक सवार बगैर हेलमेट के खुलेआम तेल लेते देखे जा सकते हैं। नए व्यवस्था को लागू करने के लिए परिवहन और पूर्ति विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद भी पेट्रोल पंपों पर धड़ल्ले से बिना हेलमेट पेट्रोल दिया जा रहा है। शनिवार को पेट्रोल पंपों पर पड़ताल की गई तो कई जगह बगैर हेलमेट के बाइक सवार तेल लेते देखे गए। कहीं भी पंप कर्मियों की ओर से बाइक सवार को हेलमेट लगाने के लिए नहीं टोका जा रहा था। ज्यादातर पंपों पर नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान का बैनर भी नहीं लगाया गया है। हालांकि कुछ पंपों पर इसका बैनर लगा दिखा।
जागरूकता के अभाव में लोग बिना हेलमेट के पंप पर तेल लेने पहुंच जा रहे हैं। जो जबरन तेल देने के लिए दबाव भी बना रहे हैं, उन्हें पंप कर्मी तेल दे दे रहे हैं। शहर के ओलंदगंज, शेखपुर, वाजिदपुर तिराहा, नईगंज, पाॅलिटेक्निक चौराहा के पास समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कई पंपों पर बिना हेलमेट बाइक सवार तेल भरवाते देखे गए। प्रभारी एआरटीओ एसके सिंह का कहना है कि बाइक सवारों व पेट्रोल पंप मालिकों को जागरूक किया जा रहा है। अब तक बिना हेलमेट तेल भराने वाले 300 से ज्यादा लोगों का चालान किया जा चुका है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही का कहना है कि सड़क हादसों को रोकने के लिए पेट्रोल पंपों बिना हेलमेट तेल नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए एक सितंबर से पंप कर्मियों व बाइक सवारों को जागरूक भी किया जा रहा है। यदि नहीं मानेंगे तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।