फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Personality is shaped in the Shakha; it is through this that the nation is refined: Krishnakant

शाखा में होता है व्यक्तित्व निर्माण, उसी से संवरता है राष्ट्र : कृष्णकांत

Sun, 26 Jul 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Personality is shaped in the Shakha; it is through this that the nation is refined: Krishnakant
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तिलक प्रभात शाखा के तत्वावधान में कंपोजिट विद्यालय शिवापार में सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। सामाजिक समरसता का संदेश दिया।मुख्य वक्ता नगर प्रचारक कृष्णकांत ने पर्यावरण संरक्षण व कुटुम्ब प्रबोधन के महत्व पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन

कहा कि शाखा में व्यक्तित्व का निर्माण होता है और उसी से राष्ट्र संवरता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में परिवार एक साथ बैठकर भोजन करते थे, इससे आपसी प्रेम और आत्मीयता बनी रहती थी। दुर्भाग्यवश, वर्तमान समय में सामाजिक विघटन की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है, इसे रोकने के लिए पारिवारिक मूल्यों को पुन जीवित करना आवश्यक है। उन्होंने संघ के इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित करना चाहते थे। उस दौर में विदेशी षड्यंत्रों के कारण समाज जाति, पंथ और मजहब के नाम पर बंटा हुआ था। संघ का ध्येय वाक्य मेरी दीक्षा हिंदू की रक्षा इसी सोच की परिणति है।
विज्ञापन

नगर प्रचारक ने गुरु के विचारों का स्मरण कराते हुए कहा कि आज संघ के शताब्दी वर्ष में हम सभी एक विशाल वटवृक्ष की छांव में एकत्र होकर सहभोज कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शाखा में चरित्र व व्यक्तित्व का निर्माण होता है और सशक्त व्यक्तित्व से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है। परम पवित्र भगवा ध्वज और सामूहिकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हमारा कार्य ईश्वरीय कार्य है और इसके लिए अनौपचारिक मिलन निरंतर होना चाहिए। इस अवसर पर शाखा कार्यवाह योगेश सिंह, विभाग सेवा प्रमुख डॉ. वेद प्रकाश सिंह, जिला सेवा प्रमुख राजीव सिंह, अतुल, किशन, अभिनव, अजय, जय, आशुतोष, रवि और विक्रांत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed