फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Performed on cancellation of Chhapra Express

छपरा एक्सप्रेस का ठहराव निरस्त होने पर किया प्रदर्शन

Mon, 09 Nov 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Performed on cancellation of Chhapra Express
केराकत। जौनपुर-औड़िहार रेल प्रखंड पर संचालित छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का मुफ्तीगंज स्टेशन पर ठहराव निरस्त किए जाने से लोगों में आक्रोश है। सोमवार को आक्रोशित लोगों ने मुफ्तीगंज स्टेशन पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि इस रेल मार्ग पर छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का ठहराव होने से सैकड़ों गांव के लोगों को दिल्ली व छपरा जाने के लिए सुविधा मिल रही थी। अचानक से इसका ठहराव रोकने से वाराणसी या जौनपुर जाना पड़ रहा है। उन्होंने स्टेशन मास्टर को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में विकास राय, पारस मोदनवाल, संजय मौर्य, डॉ हरिलाल मौर्य, शुभम वर्मा, पंकज विश्वकर्मा उर्फ कालू, उमेश पाठक, संजय गुप्ता, राज चौहान, अंकित वर्मा, धर्मेंद्र चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed