फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Performed for the Munsaf Court in Mariahu

मड़ियाहूं में मुंसफ कोर्ट के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 22 Oct 2020 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Performed for the Munsaf Court in Mariahu
मड़ियाहूं। बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। अध्यक्ष चंद्रप्रकाश दुबे के नेतृत्व में नारे लगाते हुए मुंसफ कोर्ट स्थापना की मांग की। सैकड़ों अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार कोर्ट पर पहुंचे और ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि शाहगंज, केराकत, बदलापुर जैसे तहसीलों में मुंसफ कोर्ट की स्थापना कर दी गई है, लेकिन मड़ियाहूं को अभी तक इससे वंचित रखा गया है। इससे वादकारियों को काफी परेशानी हो रही है। 30 से 35 किमी दूर से आने वाले वादकारी 60 किमी दूर जनपद पर मुंसफ कोर्ट के लिए जाते हैं। अगर शीघ्र मुंसफ कोर्ट की स्थापना मड़ियाहूं में नहीं होती तो धरना देने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में इंद्रजीत भारती, अशोक उपाध्याय, महामंत्री गुलाब दुबे, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अभय राज सिंह, संतोष सिंह, कंसराज यादव, चंद्रेश यादव, अनिसुर्रहमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

15वें दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
शाहगंज। पखवारे पूर्व तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रज्वलित राम पाल से अभद्रता के मामले में अधिवक्ताओं का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा के तबादले की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य ठप रखा। कहा कि जब तक एसडीएम का तबादला नहीं होता वह काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed