फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Performance of B.Ed students ends after assurance from university administration

विवि प्रशासन के आश्वासन के बाद बीएड छात्रों का प्रदर्शन समाप्त

Wed, 03 Mar 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Performance of B.Ed students ends after assurance from university administration
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बीएड व एमएड के विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। तीसरे सेमेस्टर में किसी कारण से परीक्षा आवेदन से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को एक मौका और देने की मांग की। परीक्षा नियंत्रक व मुख्य अनुशास्ता के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभाविप के जिला संगठन मंत्री धीरेंद्र व जिला संयोजक उद्देश्य सिंह व कौतुक उपाध्याय ने कहा कि छात्रों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। परीक्षा नियमावली के तहत अगर परीक्षार्थी किसी कारण तृतीय सेमेस्टर में फॉर्म नहीं भर सका है तो उसे एक मौका अवश्य देना चाहिए। मांग को लेकर सोमवार को देर रात्रि तक छात्रों का प्रदर्शन परीक्षा नियंत्रक के आवास के सामने चलता रहा। मुख्य अनुशास्ता संतोष कुमार, चीफ वार्डन राजकुमार सोनी व सीओ सिटी रण विजय सिंह के आश्वासन के बाद छात्र वार्ता के लिए तैयार हुए थे। छात्रों का आरोप था कि विवि प्रशासन अपनी मनमानी के कारण छात्रहित को नजरअंदाज कर रहा है। मंगलवार को अभाविप का प्रतिनिधिमंडल मुख्य अनुशास्ता व चीफ वार्डन के मौजूदगी में परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह से मिला। विवि प्रशासन ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि छात्रों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उनकी मांग को अध्ययन परिषद में रखा जाएगा। इस मौके शशांक दुबे, प्रिंस त्रिपाठी, आदित्य, साक्षी, अमृता भारती, सुजाता, सविता, काजल, मनीषा, शशांक, सुमित सिंह, रितेश सिंह, कार्तिकेय मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed