फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People were upset due to the sudden seal

अचानक मोहल्ला सील होने से परेशान रहे लोग

Fri, 10 Apr 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
People were upset due to the sudden seal
11-पूरी तरह से सील होने के बाद बड़ी मस्जिद मोहल्ले में पसरा सन्नाटा। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शासन के निर्देश पर जिले के उन चार स्थानों को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है, जहां कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें तीन हॉट स्पॉट शहरी क्षेत्र में हैं। इन इलाकों में किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी। निगरानी के लिए तीन-तीन मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो आठ-आठ घंटे की ड्यूटी देंगे। जरुरी सामानों की आपूर्ति प्रशासन खुद कराएगा। शहर में गोमती नदी के उत्तरी क्षेत्र में भी सब्जी, किराना की दुकानें पूरी तरह बंद करा दी गई है। यहां भी अब डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से ही सामान घरों तक पहुंचेगा। शहर के तीनों हॉट स्पॉट गोमती नदी के उत्तरी क्षेत्र में ही आते हैं। इलाके में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना के चार मामले सामने आए हैं। पहला मामला 23 मार्च को शहर के फिरोसेपुर मोहल्ले में मिला था। सऊदी से लौटे मोहम्मद असहद में कोरोना संक्रमण के बाद जिला अस्पताल के आइसोलेश वार्ड में भर्ती किया गया था। सत्रह दिनों तक चले उपचार के बाद तबीयत सुधार पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे गई। दो मामले दो मार्च को आए। लाल दरवाजा मस्जिद के समीप एक मकान में छिपे 14 बांग्लादेशी समेत 16 लोगों में से दो की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। लाल दरवाजा आने से पहले यह सभी करीब एक सप्ताह तक बड़ी मस्जिद में भी रहे। प्रशासन ने इन तीनों क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया था। शासन के निर्देश के बाद शुक्रवार की तड़के तीनों क्षेत्रों में बैरियर लगाकर पूरी तरह सील कर दिया। देवबंद से लौटे बदलापुर तहसील क्षेत्र निवासी छात्र में भी बुधवार को कोरोना की पुष्टि हुई थी। लिहाजा इसे भी हॉट स्पॉट में शामिल करते हुए सील किया गया है। इन चारों स्थानों पर निगरानी के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने तीन-तीन मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। यह आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे। डीएम के मुताबिक सील किए गए इन इलाकों में पुलिस, स्वास्थ्य टीम, सैनिटाइजेशन टीम और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति टीम के अलावा किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लोगों को घरों से बाहर निकलने पर भी पूरी तरह पाबंदी की गई है।
विज्ञापन

प्रशासन ने शहर में गोमती नदी के उत्तरी क्षेत्र में भी सख्ती बढ़ा दी है। हॉट स्पॉट वाले तीनों इलाके इसी क्षेत्र में होने के कारण यहां भी सील जैसी ही स्थिति है। सब्जी, किराना, फल आदि की दुकानें भी नहीं खोलने दी गई। शाही पुल व सद्भावना पुल पर ही पुलिस ने आगे जाने वालों को रोक दिया। इसे लेकर कई बाद नोकझोंक भी हुई। बाद में डीएम ने लिखित आदेश कर हॉट स्पॉट वाले इलाकों को छोड़ गोमती के उत्तरी क्षेत्र के अन्य इलाकों में चिकित्सा, बैंक, मीडिया सहित जरुरी सेवा से जुड़े लोगों को न रोकने का निर्देश दिया। हालांकि किराना, सब्जी, फल आदि की दुकानें खोलने पर पाबंदी बरकरार है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नदी के उत्तरी क्षेत्र में कोई भी दुुकान नहीं खोली जाएगी। सिर्फ डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से ही सामान लिया जा सकेगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी डा. अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि हॉट स्पॉट घोषित शहर के तीन इलाकों को सील कर दिया गया है। वहां किसी भी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा। सिर्फ आकस्मिक सेवा के लिए ही कोई अनुमति लेकर आ-जा सकता है। गोमती नदी के उत्तरी क्षेत्र में स्थित हॉट स्पॉट से इतर अन्य इलाकों में दुकानें नहीं खुलेंगी। जरुरी सेवाओं की आपूर्ति डोर स्टेप डिलीवरी से जारी रहेगी। अखबार का वितरण भी किया जा सकेगा।

अचानक मोहल्ला सील होने से परेशान रहे लोग
जौनपुर। शहर में शुक्रवार को अचानक आधे हिस्से में लॉक डाउन को लेकर सख्ती से आम जन परेशान रहे। सब्जी, फल और किराना की दुकानों तक न जाने देने के कारण उन्हें फजीहत झेलनी पड़ी। व्यवस्था से अनजान लोग पानी और दूध के लिए भी तरस गए। गोमती नदी के उत्तर तरफ क्षेत्र में प्रशासन ने किसी को भी घरों से बाहर न निकलने का निर्देश दिया है। गुरुवार की रात अचानक से इस क्षेत्र में सब्जी, किराना की दुकानें भी बंद करने का फैसला ले लिया। ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई। सुबह नींद खुलने के बाद वह जल्दी-जल्दी दुकानों की ओर दौड़े, मगर जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें घर में भेज दिया। अचानक से बढ़ी सख्ती से वह परेशान नजर आए। सबसे ज्यादा दिक्कत दूध, पानी और सब्जी को लेकर हुई। इन सामानों को डोर-टू-डोर भेजवाने की बात कही गई थी, लेकिन व्यवस्था से अनजान होने के कारण लोग इसका लाभ नहीं पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed