{"_id":"5e4560f18ebc3ee61111c3b9","slug":"people-went-to-the-wedding-ceremony-theft-in-house-jaunpur-news-vns5104948136","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बाहर जा रहें हैं तो हो जाएं सावधान, कोई रख रहा है आप पर नजर, खंगाल सकता है घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बाहर जा रहें हैं तो हो जाएं सावधान, कोई रख रहा है आप पर नजर, खंगाल सकता है घर
विज्ञापन
अगर आप भी घर से बाहर जाएं तो सावधान रहें। कोई आप पर नजर रख रहा है और आपका घर खंगाल सकता है। आए दिन कहीं न कहीं चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। पता चलता है कि लोग शादी समारोह में चले जाते हैं और चोर घर खंगाल देते हैं।
एक ऐसा ही मामला केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में सामने आया है। यहां बाजार स्थित एक घर के तीन कमरों का ताला चटकाकर चोरों ने नकदी समेत दो लाख के गहने पार कर दिए। घटना बुधवार की रात्रि का है जब परिवार के लोग शादी में शामिल होने के लिए बाहर गए थे। पीड़ित को इसकी जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह घर पहुंचने पर हुई।
सूचना ने केस दर्ज कर लिया है। थानागद्दी बाजार निवासी अभिजल श्रीवास्तव परिवार सहित बुधवार को अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए केराकत गए थे। पीड़ित ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह फोन से मेरे घर मे चोरी की सूचना मिली। घर आया तो तीन कमरों के ताले टूटे हुए थे। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
कमरे में रखी आलमारी में गहने, 12 हजार 700 नगद और सामान गायब कर दिया था। भुक्तभोगी के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत दो लाख रुपए है। सूचना पर सुबह मौके पर डायल 112 और थानागद्दी चौकी प्रभारी श्री प्रकाश राय अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुच कर जांच पड़ताल की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।